ये 5 चीजें बाथरूम में कभी नहीं होनी चाहिए, धन का नाश करती हैं

Vastu Tips For Toilet: वास्तु अनुसार बाथरूम से सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए इस स्थान के वास्तु पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें बाथरूम में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jun 18 2024, 14:30 IST
बाथरूम में क्या ना रखेंImage Credit : Canva01 / 06

बाथरूम में क्या ना रखें

वास्तु शास्त्र अनुसार बाथरूम घर की ऐसी जगह जहां सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए इस जगह के वास्तु पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कहते हैं अगर बाथरूम का वास्तु खराब होता है तो इससे घर परिवार में हमेशा क्लेश होता रहता है और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको बताएंगे कि बाथरूम में क्या चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए।

टूटा हुआ शीशाImage Credit : Canva02 / 06

टूटा हुआ शीशा

बाथरूम में टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इससे आर्थिक हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।

खाली बाल्टीImage Credit : Canva03 / 06

खाली बाल्टी

बाथरूम में खाली बाल्टी भी कभी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ऐसी बाल्टी दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। वास्तु के अनुसार बाल्टी में पानी भरकर रखने की सलाह दी जाती है।

खराब नलImage Credit : Canva04 / 06

खराब नल

यदि आपके बाथरूम में ऐसा नल है जिससे पानी टपकता रहता है तो उसे हटा देना चाहिए। क्योंकि ऐसा नल घर में धन हानि का कारण बनता है।

बाथरूम में अंधेराImage Credit : Canva05 / 06

बाथरूम में अंधेरा

बाथरूम ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां पर्याप्त रोशनी आती हो। यदि हर समय बाथरूम में अंधेरा रहता है तो ये नकारात्मकता का कारण बन सकता है।

टूटी हुए चप्पलImage Credit : Canva06 / 06

टूटी हुए चप्पल

वास्तु के अनुसार बाथरूम में कभी भी टूटी हुई चप्पलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!