अमीर लोग घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर रखते हैं ये सामान, तभी तो भरा रहता है धन का भंडार

South-West Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आप सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुछ जरुरी सामान जरूर रखने चाहिए। अमीर लोग भी इस दिशा में ये चीजें जरूर रखते हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jul 3 2024, 08:20 IST
दक्षिण-पश्चिम दिशा में ये चीजें रखनी चाहिए01 / 06

दक्षिण-पश्चिम दिशा में ये चीजें रखनी चाहिए

वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम दिशा का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि ये एक स्थायी दिशा मानी जाती है। इस दिशा में अगर सही चीजें रखी जाएं तो इससे सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं हो सकती। अमीर लोग अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा पर जरूर ध्यान देते हैं। चलिए जानते हैं इस दिशा में क्या सामान रखना चाहिए।

रखें तिजोरीImage Credit : Canva02 / 06

रखें तिजोरी

अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे में हमेशा बरकत होती रहे तो घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी जरूर रखें। कहते हैं इस दिशा में तिजोरी रखने से व्यक्ति के पास धन स्थायी रहता है। उसे पैसों की दिक्कत कभी नहीं होती।

फैमिली फोटोग्राफImage Credit : Canva03 / 06

फैमिली फोटोग्राफ

दक्षिण-पश्चिम दिशा में फैमिली फोटोग्राफ लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिशा में परिवार के सदस्यों की फोटो लगाने से घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। जिससे मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

ग्लोबImage Credit : Canva04 / 06

ग्लोब

अगर आप अपने घर में ग्लोब रखते हैं तो उसे हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। आप चाहें तो इसे अपनी वर्क टेबल पर भी रख सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

प्रापर्टी के पेपरImage Credit : Canva05 / 06

प्रापर्टी के पेपर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्रॉपर्टी में हमेशा बरकत होती रहे। तो प्रॉपर्टी के पेपर आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। कहते हैं इससे प्रापर्टी हमेशा बनी रहती है।

पीले फूलImage Credit : Canva06 / 06

पीले फूल

दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले फूलों का फ्लावर वास भी रख सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहने के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!