Unlucky Plants For Home: वास्तु अनुसार घर में हर प्रकार के पौधे को नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। जिससे घर का माहौल हमेशा खराब बना रहता है। इसलिए पेड़-पौधों को रखते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज यहां हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।
गुलाब को छोड़कर घर में अन्य कोई कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कहते हैं घर में कांटेदार पौधा लगाने से हमेशा कलह का माहौल बना रहता है।
घर में कई लोग बोनसाई का पौधा लगा लेते हैं लेकिन वास्तु अनुसार ऐसा करना गलत माना जाता है। क्योंकि ये पौधा तरक्की के रास्ते में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए इसे भी लगाने से बचें।
घर में इमली का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इससे बुरी आत्माओं का वास होता है। इसलिए इसे भी घर में लगाने से बचें।
घर के आसपास मेहंदी का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि वास्तु अनुसार इस पौधे को घर में या घर के आसपास लगाना अशुभ माना जाता है।
घर में आसपास कपास का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर परिवार के लोगों की प्रगति के रास्ते बंद हो जाते हैं।