बिस्तर पर कहीं आप भी तो नहीं बिछाते इन रंगों की चादर, नुकसान जान नहीं करेंगे ये गलती

Unlucky Colours For Bedsheets: बिस्तर पर कई लोगों को अलग-अलग रंगों की चादर बिछाने का शौक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ये शौक आपको भारी पड़ सकता है। जानिए कैसे?

Authored by: लवीना शर्माUpdated Apr 15 2025, 16:34 IST
कैसा होना चाहिए चादर का रंग?01 / 05

कैसा होना चाहिए चादर का रंग?

बेडरूम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बेड होता है। ये वो स्थान है जहां आप आराम करके अपने दिन भर की ठकान उतारते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस बेड पर गलत रंग की चादर बिछा दी जाए तो इससे आपकी सुख-समृद्धि छिनने के साथ-साथ आपको नींद की समस्या भी आ सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि बिस्तर पर किस रंग की चादर भूलकर भी नहीं बिछानी चाहिए।

इन रंगों की नहीं होनी चाहिए चादरImage Credit : Canva02 / 05

इन रंगों की नहीं होनी चाहिए चादर

वास्तु अनुसार बेडरूम में कभी भी काले या गहरे नीले रंग की चादर नहीं बिछानी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव पैदा होने लगता है।

चादर का कौन सा रंग है शुभImage Credit : Canva03 / 05

चादर का कौन सा रंग है शुभ

वास्तु अनुसार चादर का रंग बहुत डार्क नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए हल्के रंग की चादर सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है।

इन रंगों की चादर लव लाइफ में लाएंगी खुशियांImage Credit : Canva04 / 05

इन रंगों की चादर लव लाइफ में लाएंगी खुशियां

पीले, गुलाबी, सफेद, नारंगी और हल्के लाल रंग की चादर सबसे अच्छी होती हैं। ये रंग प्रेम और रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। इससे लव लाइफ बढ़िया रहती है।

इस बात का रखें ध्यानImage Credit : Canva05 / 05

इस बात का रखें ध्यान

वास्तु अनुसार कटी-फटी चादर भूलकर भी बेड पर नहीं बिछानी चाहिए। इसके अलावा ऐसी चादरों को भी बिस्तर पर नहीं बिछाना चाहिए जिनका रंग उड़ चुका हो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!