धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नई चीजें खरीदने और पहनने से व्यक्ति को बचना चाहिए। हालांकि यदि कोई शुभ मुहूर्त हो या कोई विशेष पूजा अनुष्ठान हो तो ये निषेध मान्य नहीं रहता है। ऐसे में चलिए जानते है ऐसा क्यों है।
मंगलवार को मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। मान्यता है कि मंगल ग्रह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन नए कपड़े पहनना या खरीदना से घर में कलह और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है। इस दिन विशेष रूप से काले रंग के कपड़े खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे मंगल का प्रभाव कुंडली में उग्र हो जाता है।
शनिवार का दिन शनि देव का होता है जो कर्म और न्याय के देवता हैं। शनि से जुड़े जातक ग्रहों की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए इस दिन व्यक्ति को नई चीजें खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन विशेष रूप से लोहे, चमड़े और काले रंग की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है।
गुरुवार को बृहस्पति ग्रह का दिन होता है जो कि ज्ञान का प्रतीक होता है। इस दिन सोने, चांदी, या नए कपड़े खरीदने से आर्थिक नुकसान होने की आशंका बढ़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं अधिक समय तक नहीं टिकतीं हैं और उनका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।
यदि कोई व्यक्ति मंगलवार, शनिवार या गुरुवार को नई चीजें खरीदता या पहनता है, तो उसके जीवन में आर्थिक हानि होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीज़ें जल्दी खराब हो सकती हैं।
सप्ताह के इन दिनों में जूते-चप्पल खरीदने से जीवन में संघर्ष और बाधाएं बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से शनिवार को चमड़े की चीजें खरीदने से कुंडली में शनि दोष बढ़ सकता है। इससे शनि देव नाराज होते हैं और व्यक्ति के कार्य भी असफल होते हैं।
किसी शुभ मुहूर्त में जैसे कि अक्षय तृतीया, दिवाली और नवरात्र में नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। ग्रहों की दशा और राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करके इन निषेधों से बचा जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि वार से बढ़कर त्योहार होता है।