Nirjala Ekadashi Par Kya Daan Karna Chahiye: यूं तो हिंदू धर्म में हर तीज त्योहार पर दान करना शुभ माना जाता है। लेकिन निर्जला एकादशी पर इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार निर्जला एकादशी पर कुछ चीजों का दान करने से सौभाग्य बढ़ता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं निर्जला एकादशी पर किन वस्तुओं का दान जरूर किया जाना चाहिए और उससे क्या पुण्य मिलता है।
निर्जला एकादशी पर जल भरे मटके का दान जरूर देना चाहिए। क्योंकि इस समय भीषण गर्मी होती है। ऐसे में अगर आप किसी प्यासे को जल भरे मटके का दान देते हैं, तो उससे आपको पुण्यफल की प्राप्ति होगी।
निर्जला एकादशी पर अन्न दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धा अनुसार जरूरतमंद लोगों को दाल और आटा का दान जरूर करना चाहिए।
निर्जला एकादशी पर फलों का दान भी शुभ माना जाता है। आप जरूरतमंद व्यक्ति को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मौसमी फल दान कर सकते हैं।
इस एकादशी पर जरूरतमंद व्यक्ति को जूते या चप्पल का दान भी जरूर करें। जिससे उसके पैरों को राहत मिल सके।
अगर आप श्री हरि की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो निर्जला एकादशी पर पीले वस्त्र का दान जरूर करें। इससे कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
निर्जला एकादशी के समय सूर्य की तेज रोशनी से हर कोई परेशान हो जाता है। ऐसे में आप किसी जरूरमंद को इससे राहत दिलाने के लिए छतरी का दान कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
निर्जला एकादशी के दिन पंखी का दान करना भी शुभ होता है। आज के समय में आप किसी को कूलर भी दान कर सकते हैं।
निर्जला एकादशी पर आसन का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है।