विघ्नहर्ता गणपति को कभी भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। पौराणिक कथा के अनुसार गणेश जी ने तुलसी जी से विवाह के लिए इंकार कर दिया था।
जब भी आप गणपति की पूजा करें तो इस बात का ध्यान रहे कि बप्पा को टूटे चावल नहीं चढ़ाने चाहिए।
विघ्न विनाशक को कभी भी सफेद चीज नहीं चढ़ानी चाहिए। इनको कभी भी सफेद चंदन नहीं अर्पित करना चाहिए।
भगवान गणेश के पिता और देवों के देव महादेव को केतकी के फूल चढ़ाना वर्जित है। इस कारण गणेश जी को भी ये फूल नहीं चढ़ाना चाहिए।