14 जून को बृहस्पति देव और चंद्र देव मिलकर गजकेसरी रायजोग का निर्माण करने जा रहे हैं। जब चंद्रमा किसी राशि में प्रवेश करता है और गुरु की उस राशि पर शुभ दृष्टि पड़ती है तब गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। बता दें ये राजयोग 16 जून तक बना रहेगा। चलिए जानते हैं गजकेसरी राजयोग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी धनु राशि के जातक हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए ये राजयोग सबसे ज्यादा शुभ साबित होने वाला है। आप इस दौरान जमकर पैसा कमाएंगे।
कर्क राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ साबित होगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे।
मिथुन राशि वालों के लिए भी ये योग शुभ और फलदायी साबित होगा। आपके मानसिक तनाव कम होंगे। घर या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
जब गुरु चंद्रमा से केंद्र स्थान यानी कि पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में होता है तब गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। बता दें जब कुंडली में केंद्र स्थान मजबूत होता है तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
अगर गुरु और चंद्रमा की कर्क राशि में युति होती है और उन पर किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि न पड़ रही हो तो ऐसे में ये शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग माना जाता है।