मोटा पैसा कमाने का शुरू हुआ दौर, गजलक्ष्मी राजयोग से धनकुबेर बनेंगे इन 6 राशियों के लोग

Gajalakshmi Rajyog 2026: शुक्र और गुरु ने कर्क राशि में युति बना ली है। इससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों को मालामाल करने वाला है। आइए जानते हैं कि वे शुभ राशियां कौन सी हैं।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jun 9 2026, 14:27 IST
बन गया गजलक्ष्मी राजयोग01 / 08

बन गया गजलक्ष्मी राजयोग

Gajalakshmi Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब देवगुरु बृहस्पति और सुख-संपत्ति के कारक शुक्र एक ही राशि में आते हैं तो एक विशेष शुभ योग का निर्माण होता है, जिसे गजलक्ष्मी राजयोग कहा जाता है। जून 2026 में कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति बनने से यह शुभ योग सक्रिय हो गया है। कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव और भी अधिक शक्तिशाली माना जा रहा है।ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह योग 4 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों को धन, करियर, पारिवारिक सुख और प्रतिष्ठा के मामलों में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह योग शुभ रहने वाला है।

​क्या होता है गजलक्ष्मी राजयोग​02 / 08

​क्या होता है गजलक्ष्मी राजयोग​

ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को धन, वैभव, प्रतिष्ठा और समृद्धि प्रदान करने वाला योग माना गया है। 'गज' का अर्थ हाथी और 'लक्ष्मी' का अर्थ धन-संपत्ति की देवी है। यह योग व्यक्ति को आर्थिक मजबूती, सामाजिक सम्मान और जीवन में सुविधाएं प्रदान करने वाला माना जाता है। जब गुरु की ज्ञान और विस्तार देने वाली ऊर्जा शुक्र के सुख, ऐश्वर्य और भौतिक संपन्नता से मिलती है, तब जीवन में उन्नति के नए अवसर बनने लगते हैं। कर्क राशि में यह युति होने से भावनात्मक स्थिरता, पारिवारिक सुख और आर्थिक वृद्धि के योग भी मजबूत हो जाते हैं।

​मेष राशि​03 / 08

​मेष राशि​

मेष राशि वालों के लिए यह योग चौथे भाव में बन रहा है। घर, जमीन, वाहन और पारिवारिक सुख से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए प्रॉपर्टी संबंधी कार्य आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिल सकता है।​

​वृषभ राशि​04 / 08

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि के लिए यह योग तीसरे भाव में बन रहा है। साहस, पराक्रम और संचार क्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे और नई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं।

​कर्क राशि​05 / 08

​कर्क राशि​

गुरु और शुक्र की युति आपकी ही राशि में बन रही है। इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

​कन्या राशि​06 / 08

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह योग लाभ भाव में बन रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। मित्रों और प्रभावशाली लोगों के सहयोग से बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से अटकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है।

​वृश्चिक राशि​07 / 08

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि के लिए यह योग भाग्य भाव में बन रहा है। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और करियर विस्तार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

​मीन राशि​08 / 08

​मीन राशि​

मीन राशि वालों के लिए यह योग पंचम भाव में बन रहा है। शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। निवेश और शेयर बाजार से जुड़े मामलों में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिलने के योग हैं।

End of Photo Gallery