शादी का कार्ड सबसे पहले भगवान को क्यों चढ़ाया जाता है? नीता अंबानी ने भी बेटे की शादी में निभाई ये परंपरा

Anant Ambani Marriage Card: हाल ही में नीता अंबानी ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के चरणों में अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का पहला निमंत्रण कार्ड चढ़ाया था। इस दौरान कार्ड की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। यहां हम आपको बताएंगे शादी का पहला कार्ड भगवान को क्यों चढ़ाया जाता है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jun 27 2024, 15:26 IST
इसलिए भगवान को सबसे पहले चढ़ाया जाता है शादी का कार्ड Image Credit : Canva01 / 06

इसलिए भगवान को सबसे पहले चढ़ाया जाता है शादी का कार्ड

Anant Ambani Marriage Card: हिंदू धर्म में शादी का पहला कार्ड भगवान को चढ़ाया जाता है। लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है ये शायद ही कोई जानता हो। दरअसल इसके पीछे की मान्यता ये है कि अगर आप कोई भी काम भगवान को याद करके शुरू करते हैं तो वो कार्य बिना किसी रुकावट के अच्छे से पूर्ण हो जाता है। यही वजह है कि सनातन धर्म में लोग सबसे पहले शादी का कार्ड भगवान को देते हैं।

किस भगवान को दिया जाता है पहला कार्डImage Credit : Canva02 / 06

किस भगवान को दिया जाता है पहला कार्ड

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है इसलिए शादी का पहला कार्ड अधिकतर लोग गणेश जी को ही देते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने आराध्य देवता को शादी का कार्ड सबसे पहले अर्पित करते हैं।

कई सालों से चली आ रही है ये परंपराImage Credit : Canva03 / 06

कई सालों से चली आ रही है ये परंपरा

अधिकतर शादी के कार्ड में आपने गणेश जी की तस्वीर लगी देखी होगी। ये परंपरा कब से चली आ रही है ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन कई सालों से लोग इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

इसलिए अधिकतर लोग भगवान गणेश को देते हैं पहला कार्डImage Credit : Canva04 / 06

इसलिए अधिकतर लोग भगवान गणेश को देते हैं पहला कार्ड

हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि अगर कोई काम भगवान गणेश को याद करके किया जाए तो उस काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए भगवान को कार्ड देते वक्त ये आशा की जाती है कि बप्पा सारे विघ्नों से बचाकर धूमधाम से शादी संपन्न होने का आशीर्वाद देंगे।

ऐसा है अनंत अंबानी का शादी का कार्डImage Credit : Canva05 / 06

ऐसा है अनंत अंबानी का शादी का कार्ड

नीता अंबानी ने जो शादी का कार्ड बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया है वह दो हिस्सों में है। जिसके एक हिस्से में कार्ड की पूरी डिटेल है। जबकि दूसरे हिस्से में माता अन्नपूर्णा, माता दुर्गा, भगवान शंकर, पार्वती माता,गणेश जी और राधा कृष्ण की छोटी-छोटी मूर्तियां हैं।

कब है अनंत अंबानी की शादीImage Credit : Canva06 / 06

कब है अनंत अंबानी की शादी

जानकारी अनुसार अमंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का आयोजन 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 को खत्म होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!