मर्दों से भी ज्यादा बड़े हैं इस महिला के डोले-शोले, तस्वीरें देख आप भी मानेंगे यह बात

अपने बाइसेप्स से हैरान कर देनी वाली महिला आजकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। लोग उन्हें प्यार से‘शी-हल्क’ भी बुलाते हैं। महिला हर रोज जीम से 4-5 घंटे पसीने बहाती है। आज उनके बाइसेप्स लगभग 24 इंच के हैं। यह बात उनके लिए काफी बड़ी बात है क्योंकि महिला के बाइसेप्स हॉलीवुड के जाने-माने बॉडीबिल्डर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर से भी बड़े हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Oct 19 2025, 13:08 IST
​जिम जाने वाले पुरुष और महिलाएंImage Credit : Instagram/@jackie.shehulk01 / 07

​जिम जाने वाले पुरुष और महिलाएं

पुरुषों के बीच जीम जाना, बॉडी बनाना, चेस्ट और बाइसेप्स का साइज बढ़ाना आम बात है। इसके लिए वे जिम में घंटों पसीना बहाकर अपनी बॉडी को फिट रखते हैं। बॉडी बनाने से लोगों को सम्मान और ताकत दोनों का अहसास होता है। वहीं, अधिकतर महिलाएं जिम में अपने आप को फिट और स्लिम रखने के लिए घंटों मेहनत करती हैं।

बॉडी ऐसी कि पुरूषों को भी दे डाली चुनौतीImage Credit : Instagram/@jackie.shehulk02 / 07

बॉडी ऐसी कि पुरूषों को भी दे डाली चुनौती

इसी धारणा को तोड़ते हुए नीदरलैंड्स की एक महिला जैकी कूर्न ने अपनी ऐसी बॉडी बनाई कि उनके सामने पुरूष कुछ भी नहीं। ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे, अब आप उनकी इन तस्वीरों में ही खुद देख सकते हैं कि उनके डोले-शोले इतने बड़े हैं कि एक से एक दिग्गज बॉडीबिल्डर भी फेल हैं। आम मर्द तो उन्हें देखते ही शरमा जाएं।

नीदरलैंड्स की बॉडीबिल्डरImage Credit : Instagram/@jackie.shehulk03 / 07

नीदरलैंड्स की बॉडीबिल्डर

नयू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी कूर्न के बाइसेप्स का साइज 24 इंच (लगभग 60 सेंटीमीटर) है और इस मामले में उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज बॉडीबिल्डर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को भी पीछे छोड़ दिया है। जैकी कूर्न फिलहाल 34 साल की हैं, वे एक फिटनेस इंफ्लुएंसर है। कूर्न नीदरलैंड्स के शागेन शहर की रहने वाली हैं।

बचपन से ही खेलों में रुचिImage Credit : Instagram/@jackie.shehulk04 / 07

बचपन से ही खेलों में रुचि

जैकी कूर्न के इस भारी-भरकम शरीर को देख लोग हैरान रह जाते हैं, आज पूरी दुनिया उनकी ताकत की मिसाल दे रही है। लोग उन्हें प्यार से 'शी-हल्क' भी कहते हैं। जैकी कूर्न को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। उन्हें जूडो, फुटबॉल, तैराकी और किकबॉक्सिंग जैसे खेलों में महारत हासिल है।

बॉडीबिल्डिंग को बनाया करियरImage Credit : Instagram/@jackie.shehulk05 / 07

बॉडीबिल्डिंग को बनाया करियर

2020 में आए कोविड ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी। जब किकबॉक्सिंग क्लासेस बंद हो गईं, तो उन्होंने बॉडीबिल्डिंग को अपनाया। बस, यहीं से शुरू हुई उनकी 'मसल्स बिल्डिंग' की यात्रा। आज जैकी कूर्न एक सिक्योरिटी कंपनी चलाती हैं और फिटनेस को ही अपना जीवन बना चुकी हैं। उनका मंत्र है: "बिल्ड करना, और बिल्ड करना, बस बिल्ड करते रहना!"

ऐसे करती हैं मसल्स ट्रेनिंगImage Credit : Instagram/@jackie.shehulk06 / 07

ऐसे करती हैं मसल्स ट्रेनिंग

जैकी की ट्रेनिंग किसी सुपरहीरो से कम नहीं है इसिलिए तो लगो उन्हें 'शी-हल्क' बुलाते हैं। जैकी रोजाना हर सुबह अपने वर्कआउट की शुरुआत 100 पुश-अप्स और 250 सिट-अप्स से करती हैं, उसके बाद वे दो-तीन घंटे की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं। सोशल मीडिया पर जैकी की 'कर्वी गर्ल मसल्स' की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स के साथ वे अपनी जर्नी शेयर करती हैं।

डाइट पर भी देती हैं खूब ध्यानImage Credit : Instagram/@jackie.shehulk07 / 07

डाइट पर भी देती हैं खूब ध्यान

वे 150 किलो तक डेडलिफ्ट, 200 किलो बेंच प्रेस, 100 किलो के वेट से स्क्वॉट और 450 किलो तक लेग प्रेस कर सकती हैं। जैकी की यह ताकत पुरुष बॉडीबिल्डर्स के लिए भी काफी चैलेंजिंग है। जैकी खान-पान में भी कोई कसर नहीं छोड़तीं। वे महीने में करीब 45,000 रुपये (या उससे ज्यादा) खर्च कर हाई-प्रोटीन डाइट लेती हैं, ताकि उनकी मसल्स की ग्रोथ तेजी से हो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!