दरअसल, भारत से सबसे दूर बसे देश का नाम चिली है। भारत से सबसे ज्यादा दूरी पर स्थित है। चिली की राजधानी सैंटियागो और नई दिल्ली के बीच रिकॉर्ड 16,903 किसी दूरी है।
चिली पर्यटन के लिए मशहूर है। दक्षिण अमेरिका के पास बसा एक देश है जो भारत से सबसे ज्यादा दूर है। इसकी राजधानी सैंटियागो है।
चिली, दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित देश है। यह एक लंबा, संकरा देश है, इसकी औसत चौड़ाई केवल लगभग 110 मील है।
यह उत्तर में पेरू और बोलीविया से, लंबी पूर्वी सीमा पर अर्जेंटीना से और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा है। उत्तरी चिली का अधिकांश भाग रेगिस्तान है। देश का मध्य भाग एक समशीतोष्ण क्षेत्र है जहां अधिकांश आबादी रहती है और यहां सैंटियागो सहित बड़े शहर स्थित हैं।
ईस्टर द्वीप ,जुआन फर्नांडीज द्वीपसमूह, और साला वाई गोमेज, सैन फेलिक्स और सैन एम्ब्रोसियो के ज्वालामुखी द्वीप यहीं मौजूद हैं।
वहीं, ब्राजील भी भारत से काफी दूर है। दक्षिण अमेरिका में स्थित इस देश की भारत से दूरी तकरीबन 15 हजार किमी है। इसे बेहद खूबसूरत देशों गिना जाता है।
भारत से अमेरिका की दूरी की बात करें तो यह तकरीबन 13142 किमी है। नॉर्थ अमेरिका के दक्षिण में स्थित मैक्सिको की भारत से दूरी भी 14 हजार किमी के करीब है। मैक्सिको की भारत से दूरी भी करीब 14 हजार किमी है।