एक और ट्रेन हादसा...कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, हवा में लटक गए डब्बे, देखें दर्दनाक तस्वीरें

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे कंचनजंगा एक्सप्रेस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई घायल भी बताए जा रहे हैं।

Produced by: प्रांजुल श्रीवास्तवUpdated Jun 17 2024, 10:49 IST
कई बोगियां पटरी से उतरीं 01 / 08

कई बोगियां पटरी से उतरीं

सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं।

02 / 08Photo : Times Now Digital

​ट्रेन हादसे में 5 की मौत

कंचनजंगा एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तो कई घायल बताए जा रहे हैं।

03 / 08Photo : Times Now Digital

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

ट्रेन हादसे में और भी कैजुएलटी हो सकती हैं, जिसको लेकर अस्पतालों में अलर्ट कर दिया गया है। बिहार के अस्पतालों को भी घायलों के इलाज के लिए अलर्ट मोड में रखा गया है।

04 / 08Photo : Times Now Digital

​राहत एवं बचाव कार्य जारी

कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह सियालदाह जा रही थी। ट्रेन निजबाड़ी से पहले खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने रफ्तार में ट्रेन को टक्कर मारी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अफसर पहुंचे हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रैक से बोगियों को हटाकर फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।

05 / 08Photo : Times Now Digital

तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

कंचनजंगा की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।मालगाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर घायल बताया जा रहा है।

06 / 08Photo : Times Now Digital

​कैसे हुआ हादसा​

बताया जा रहा है कि कंटेनर ट्रेन सिग्नल से आगे निकल गई और कंचनजंगा ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के बाद एनडीआरएफ, डिविजनल टीम और 15 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं हैं।

07 / 08Photo : Times Now Digital

हेल्पलाइन नंबर जारी, रेल मंत्री एक्टिव

हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी एक्टिव हो गए हैं। वह लोकल डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के संपर्क में हैं।

08 / 08Photo : Times Now Digital

​कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

पश्चिम बंगाल में हुए इस हादसे के बाद इस रूट की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई स्टेशनों पर ट्रेनों को खड़ा कर दिया गया है।