प्रचंड गर्मी से सिर्फ मानसून ही राहत दिला सकता है और फिलहाल उत्तर भारत से मानसून बहुत दूर है।
हिमाचल के ऊना में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहां सोमवार को 46.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी भीषण गर्मी का प्रकोप है। यहां सोमवार को तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश का प्रयागराज, सोमवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पारा 47.6 डिग्री तक पहुंच गया।
पाकिस्तान बॉर्डर के पास अमृतसर में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। सोमवार को यहां तापमान 45.8 डिग्री रहा।
राजस्थान के गंगानगर में भी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को यहां पारा 46.2 डिग्री तक पहुंच गया।
बिहार के गया में भी सूरज के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। यहां सोमवार को तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। यहां ग्वालियर में पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है।