शादी और तलाक बेहद निजी मामला होता है। लेकिन बात जब किसी सेलिब्रिटी की हो तो उसपर चर्चा आम हो जाती है। भारतीय राजनीति में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने एक से अधिक बार शादी रचाई। इनमें से कुछ ने दूसरी शादी के लिए तलाकशुदा हमसफर चुना। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी शादी के बाद अपनी कोई संतान पैदा नहीं की। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद राजनेताओं पर एक नजर:
कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने दो शादी बार रचाई। उनकी पहली पत्नी का नाम था आशा देवी। दोनों की शादी 1969 में हुई थी। साल 2013 में आशा देवी का निधन हो गया। दोनों के बेटे का नाम है जयवर्धन सिंह।
पहली पत्नी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने मशहूर पत्रकार अमृता राय से शादी की। अमृता तलाकशुदा थीं। शादी के करीब 10 साल होने को आ गए हैं, लेकिन दोनों की अपनी कोई संतान नहीं है।
यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव ने भी दो शादी की थी। पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव मुलायम और मालती देवी की ही संतान हैं।
मुलायम सिंह की दूसरी शादी तलाकशुदा साधना गुप्ता से हुई थी। साधना की पहली शादी से एक संतान है। साधना गुप्ता से शादी के बाद मुलायम सिंह ने अपनी कोई संतान पैदा नहीं की। दोनों इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
अभिनेत्री किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने भी पति से तलाक के बाद तलाकशुदा अनुपम खेर से ब्याह रचाया। अनुपम और किरण खेर ने शादी के बाद अपनी कोई संतान नहीं की।