भारत की सबसे खूबसूरत महारानी के पास हैं ऐसी-ऐसी साड़ियां, कलेक्शन के आगे फेल हैं नीता अंबानी भी.. राजसी ठाठ देख हर कोई दीवाना

भारत की सबसे खूबसूरत महारानी के रूप में मशहूर बरोड़ा की राधिका राजे गायकवाड़ की सुंदरता के साथ साथ स्टाइल के भी खूब चर्चे रहते हैं। महारानी के पास साड़ियों का ऐसा गजब कलेक्शन है कि, इनके सामने नीता अंबानी तक फेल हैं। देखें राधिका राजे गायकवाड का साड़ी ब्लाउज कलेक्शन जो नीता अंबानी की साड़ियों की डिजाइन्स को भी फेल करता है।
​

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Feb 21 2025, 16:54 IST
भारत की सबसे खूबसूरत महारानीImage Credit : Instagram01 / 06

भारत की सबसे खूबसूरत महारानी

भारत की सबसे खूबसूरत महारानी कही जाने वाली बरोड़ा की राधिका राजे गायकवाड की खूबसूरती तो साड़ियों का कलेक्शन दोनों ही अक्सर लोगों के होश उड़ा देता है। महारानी के पास सिल्क, बनारसी, पैठणी से लेकर दुनिया भर की बेशकीमती साड़ियां हैं, जिनकी डिजाइन देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

सिल्क बनारसी साड़ीImage Credit : Instagram02 / 06

सिल्क बनारसी साड़ी

सिल्क और बनारसी दोनों ही तरह की साड़ियां अपने साथ एक राजसी चमक लेकर आती हैं। महारानी राधिका के पास खूबसूरत सोने-चांदी की ज़री वाली साड़ियों की बेहतरीन डिजाइन्स हैं। ये बैंगनी रंग की साड़ी अपने आप में ही खूबसूरती की मिसाल है।

रंगकत बनारसी साड़ीImage Credit : Instagram03 / 06

रंगकत बनारसी साड़ी

रंगकत स्टाइल की ये खूबसूरत जरी वर्क वाली बनारसी साड़ी का भी कोई जवाब नहीं है। ऑम्ब्रे स्टाइल की गुलाबी लाल रंग की साड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं। स्कूप नेक का ब्लाउज भी बहुत गजब है।

शिफॉन साड़ीImage Credit : Instagram04 / 06

शिफॉन साड़ी

सिंपल, सुंदर और कम्फर्टेबल लुक वाली ये फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी का भी अपना ही क्रेज है। अक्सर रॉयल लेडीज ऐसे ड्रेप में शिफॉन, कॉटन की साड़ियां फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। ये सिंपल सी साड़ी भी इतनी शानदार लग रही है कि इसके आगे हैवी वर्क की साड़ियां फेल हैं।

थ्रेड वर्क साड़ीImage Credit : Instagram05 / 06

थ्रेड वर्क साड़ी

बैंगनी तो नीले रंग की ये खूबसूरत थ्रेड वर्क की साड़ियों का लुक बहुत ही यूनिक है। चिड़िया, फूल और पत्ती की डिजाइन साड़ी में रॉयल टच दे रही हैं। ऐसी साड़ियों को आप सिंपल ब्लाउज के साथ भी पहन सकते है।

ऑर्गेंजा या टिशू सिल्क साड़ीImage Credit : Instagram06 / 06

ऑर्गेंजा या टिशू सिल्क साड़ी

महारानी राधिका राजे गायकवाड़ के कलेक्शन में खूबसूरत रॉयल टिशू सिल्क तो ऑर्गेंजा बनारसी की भी कई साड़ियां हैं। गुलाबी और नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली ये टिशू सिल्क की साड़ी का भी जवाब नहीं है। राधिका जी पर वाकई ये वाली साड़ी और ड्रेपिंग स्टाइल खूब फबती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!