बालों में चिड़िया का घोंसला बनाएं यहां मात खा गईं आलिया की नई देवरानी, स्टाइल मारने के चक्कर में इस हसीना का भी उड़ा मजाक

आलिया भट्ट की नई नवेली देवरानी आलेखा आडवाणी का मेहंदी लुक काफी वायरल हो रहा है, हांलिक अपनी जेठानी तो ननदों के सामने नई बहू का जलवा बहुत फीका रहा। वहीं फैशन के चक्कर में आलेखा काफी ट्रोल भी हो गईं, उन्हीं के जैसे करीना का लुक भी काफी सुर्खियों में है, देखें सबसे खराब स्टाइलिंग किसकी थी।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Feb 21 2025, 16:01 IST
जैन-कपूर खानदान की बहू-बेटीImage Credit : Instagram01 / 05

जैन-कपूर खानदान की बहू-बेटी

आदर जैन की होने वाली दुल्हन आलेखा आडवाणी का मेहंदी सेरेमनी लुक काफी वायरल हो रहा है। आलिया की नई नवेली देवरानी हालांकि लहंगा लुक में ट्रोल हो रही हैं। न केवल आलेखा बल्कि भाई की मेहंदी वाला करीना का लुक भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

आलेखा यहां कर गईं गलतीImage Credit : Instagram02 / 05

आलेखा यहां कर गईं गलती

दुल्हन आलेखा ने मेहंदी के लिए पेस्टल पिंक छापा वर्क लहंगा तो कंट्रास्ट ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था। हालांकि कपड़ों और ज्वेलरी ने नहीं बल्कि आलेखा के बालों ने उनका पूरा लुक बिगाड़ दिया था। नेटिजन्स को उनके बाल चिड़िया के घोंसले जैसे लगे, साइड पार्टिशन में ओपन हेयर उनके माथे को और बड़ा दिखा रहे थे।

आलिया यहां कर गईं गलतीImage Credit : Instagram03 / 05

आलिया यहां कर गईं गलती

आलिया भट्ट के कपड़े काफी वाइब्रेंट लुक दे रहे थे। लेकिन वही आलिया की चोटी और चोटी की रिबन काफी अतरंगी लुक दे रही थी।

करीना यहां कर गईं गलतीImage Credit : Instagram04 / 05

करीना यहां कर गईं गलती

करीना ने खास सब्यसाची का डिजाइन किया लॉन्ग कुर्ता पहना था, हालांकि करीना ने कुर्ते के साथ सलवार पैंट कुछ नहीं पहनी थी। बेबो का मेकअप, ड्रेस सब कुछ ऑन पाइंट था लेकिन सलवार के साथ लुक और अच्छा आता।

करिश्मा लगीं परफेक्टImage Credit : Instagram05 / 05

करिश्मा लगीं परफेक्ट

भाभी-बहन से एकदम अलग करिश्मा का गुलाबी सिल्क कुर्ता और गरारा वाला लुक एकदम ही परफेक्ट लग रहा था। चोटी, परांदा, दुपट्टा तो पोटली डिजाइन सब गजब था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!