प्यारी सी बिटिया राहा कपूर की मम्मी बनने के बाद आलिया भट्ट की जिंदगी बेशक अच्छे के लिए बदल गई है। अपनी मदरहुड जर्नी को लेकर आलिया ने कई बार फीलिंग्स साझा की है, और अब आलिया ने अपनी जिंदगी में सबसे बड़े बदलाव के बारे में बताया है, जो राहा के आने के बाद उनकी जिंदगी में हुआ है। जिससे बेशक हर मां रिलेट करेगी।
मां और बेटी के बीच का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है, और इस रिश्ते का बेशक कोई मुकाबला नहीं है। बच्चे के लिए मां जो कुछ भी करती है, वो सबसे अहम होता है। और अपनी बेटी राहा के लिए आलिया भी हमेशा एक टांग पर खड़ी रही हैं।
हालिया इंटरव्यू में आलिया ने उन बदलावों के बारे में बताया जो राहा के बाद उनकी जिंदगी में हुए हैं। आलिया के मुताबिक बेटी के आने से उनके करियर में भी बहुत गाइडेंस मिली है। वहीं वे खुद को एक नया इंसान समझती हैं, जिसमें ज्यादा फीलिंग्स, एम्पेथी है।
आलिया सबसे बड़े बदलाव के बारे में बताया कि, अब उन्हें कभी भी किसी भी स्थिति में अकेला नहीं लगता है। क्योंकि हर समय उनके साथ उनकी बेटी का ख्याल होता है। एक मां के तौर पर वे इतनी केयरिंग और नर्चरिंग हैं कि, वे कभी अकेली नहीं होती हैं।
आलिया जैसे ही हर मां रिलेट कर पाएंगी की उनका दिल वहीं होता है, जहां उनके बच्चे होते हैं। आलिया के मुताबिक उनका पूरा ध्यान हर समय उनकी बेटी पर ही होता है, जो पहले शायद खुद पर ही होता था।
बेशक ही ऐसे हर मां सोचती होगी, क्योंकि वो निस्वार्थ प्यार कोई और नहीं कर सकता है। वहीं आलिया का अपनी बच्ची की परवरिश और अपने करियर को ऐसे संतुलन के साथ चलाना काबिलियत तारीफ है।