सालों बाद मांग में पिया के नाम का सिंदूर सजाएं कान्स पहुंची ऐश्वर्या, महारानी बनने में जलसा की बहुरानी से हो गई ये चूक

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2025 में बहुत ही रॉयल रिटर्न किया है, सोशल मीडिया पर जलसा की बहुरानी का लुक खूब वायरल हो रहा है। सालों बाद ऐश्वर्या ने साड़ी पहनी थी, कस्टम मनीष मल्होत्रा की साड़ी संग ऐश्वर्या ने गजब ज्वेलरी, मेकअप किया, हालांकि ऐश्वर्या के लुक में कुछ गलतियां भी थी। देखें ऐश्वर्या राय कान्स 2025, ऐश्वर्या राय बच्चन फोटो, बनारसी साड़ी ब्लाउज।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 21 2025, 23:02 IST
कान्स 2025 में ऐश्वर्या का रॉयल लुकImage Credit : Instagram01 / 06

कान्स 2025 में ऐश्वर्या का रॉयल लुक

कान्स 2025 के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने साड़ी पहन बहुत ही गजब एंट्री मारी है। ऐश्वर्या ने खास मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की आइवरी शेड की बनारसी साड़ी पहनी थी। सिंदूर, ज्वेलरी के साथ ऐश्वर्या इस लुक में एकदम महारानी जैसी ही लग रही हैं। हालांकि इस सुपरहिट लुक में कुछ गलतियां भी थी।

साड़ी में विश्व सुंदरीImage Credit : Instagram02 / 06

साड़ी में विश्व सुंदरी

सोने-चांदी की जरी से बनी साड़ी में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बहुत प्यारी लग रही थीं। ऐश्वर्या ने सालों बाद साड़ी में स्पेशल अपीयरेंस दिया है और उनके इस लुक को खूब पसंद किया जा रहा है।

गजब था ड्रेपImage Credit : Instagram03 / 06

गजब था ड्रेप

ऐश्वर्या ने कड़वा बनारसी साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला डिजाइन में ड्रेप किया था। वहीं साड़ी के साथ एक मैचिंग टिशू सिल्क का दुपट्टा भी साइड से कैरी किया था। हालांकि इस दुपट्टे का रंग कंट्रास्ट में होता तो और अच्छा लगता।

ऐसा था पूरा लुकImage Credit : Instagram04 / 06

ऐसा था पूरा लुक

ऐश्वर्या के टिशू सिल्क दुपट्टे पर चांदी से वर्क किया गया था। वहीं दूर से देखने पर लुक काफी अच्छा लगा। साड़ी के साथ कंट्रास्ट लुक देने के लिए खास उन्होने 500 कैरेट की रूबी के हार पहने थे। चोकर, डायमंड सेट के साथ झालर वाला नेकलेस तो दो अंगूठियां अपने आप में ही गजब लगी।

यहां हुई गलतीImage Credit : Instagram05 / 06

यहां हुई गलती

ऐश्वर्या की साड़ी का ड्रेप हालांकि चलने में काफी मैसी लग रहा था। उनकी साड़ी में प्लीट्स भी नहीं नजर आ रही थीं। वहीं हैंड पर पल्लू का प्लेसमेंट भी अच्छा हो सकता था।

ये हो सकता था बेहतरImage Credit : Instagram06 / 06

ये हो सकता था बेहतर

फुल स्लीव्स का ऐश्वर्या का ये ब्लाउज अगर कंट्रास्टल शेड में होता तो लुक और खिलकर आता वहीं हेयरस्टाइल भी बदली जा सकती थी। हालांकि इस लुक में ऐश्वर्या का मेकअप तो सिंदूर वाला एलिमेंट सबसे बेस्ट था। ऐश्वर्या सालों बाद सिंदूर लगाए किसी इवेंट में स्पॉट हुई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!