Akshay Kumar की टॉप 9 वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हुई 'Welcome To The Jungle', मिला ये स्थान

Akshay Kumar's Top Weekend Openers: 'गुड न्यूज' से लेकर 'स्काई फाॅर्स' सहित अक्षय कुमार की कई टॉप वीकेंड ओपनर्स को मात देने में 'वेलकम टू द जंगल' कामयाब नहीं रही है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 29 2026, 11:48 IST
ये है अक्षय कुमार की टॉप वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट...Image Credit : Instagram01 / 10

ये है अक्षय कुमार की टॉप वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट...

Akshay Kumar's Top Weekend Openers: अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को मेकर्स ने 26 जून को रिलीज किया था। यह फिल्म ओपनिंग में ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार के करियर की अब तक टॉप 9 वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' को स्थान मिल गया है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में यह किस स्थान पर अपना कब्जा जमाने में सफल रही है। आइए डालें एक नजर...

मिशन मंगलImage Credit : Instagram02 / 10

मिशन मंगल

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' 2019 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ओपनिंग वीकेंड के अंदर 'मिशन मंगल' ने 97.56 करोड़ रुपये कमाए थे।

2.003 / 10

2.0

साल 2018 में आई फिल्म '2.o' में अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म पहले वीकेंड में 97.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही थी।

हाउसफुल 5Image Credit : Instagram04 / 10

हाउसफुल 5

2025 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी 'हाउसफुल 5' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस मूवी के ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 81.85 करोड़ रुपये रहा था।

केसरीImage Credit : Instagram05 / 10

केसरी

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार के किरदार को खूब तारीफ हुई थी। यह मूवी शुरुआती वीकेंड में 78.07 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

सूर्यवंशीImage Credit : Instagram06 / 10

सूर्यवंशी

अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' 2021 में रिलीज की गई थी। इस मूवी में अक्षय कुमार ने पुलिस ऑफिसर का रोल अदा दिया था। फिल्म शुरुआती तीन दिनों में 77.08 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

स्काई फोर्सImage Credit : Instagram07 / 10

स्काई फोर्स

साल 2025 की शुरुआत में अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फाॅर्स' को बड़े परदे पर पेश किया गया था। यह मूवी ओपनिंग वीकेंड में 73.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई थी।

गोल्डImage Credit : Instagram08 / 10

गोल्ड

अक्षय कुमार की यह मूवी देश में पहला गोल्ड लाने पर आधारित थी। फिल्म ने अपने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 70.05 करोड़ रुपये कमाए थे।

गुड न्यूजImage Credit : Instagram09 / 10

गुड न्यूज

राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने शुरुआत के तीन दिनों में 65.99 करोड़ रुपये कमाए थे।

वेलकम टू द जंगलImage Credit : Instagram10 / 10

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को इस लिस्ट में 9वां स्थान मिला है। यह मूवी ओपनिंग वीकेंड में 63.47 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!