Top 7 TV Gossips 6 November, 2025: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। आए दिन टीवी के सितारे चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में अभिषेक बजाज से लेकर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जैसे कई सितारे सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने तलाक की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बजाज की बहन एकता बजाज ने कुनिका सदानंद को 'बेशर्म औरत' कहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज से जुड़ी बड़ी खबरों पर-
बसीर अली के 'बिग बॉस 19' से एविक्शन को दर्शकों ने गलत ठहराया था। अब एक्टर ने भी कहा कि उन्हें इस चीज से तकलीफ हुई थी। बसीर अली ने कहा, "नेहल के एविक्शन के बाद मुझे नहीं लगा था कि मैं भी बेघर हो जाऊंगा। मेकर्स को पता था कि मैं खो गया हूं, ब्लैंक हो गया हूं, लेकिन उन्होंने मुझे कोई भी हिंट या फीटबैक नहीं दिया। दूसरों को सलमान खान सर और उनके परिवार से भी सलाह मिली। मुझे हैरानी होती थी कि लोग मुझे शो पर नोटिस कर भी रहे हैं, क्योंकि मुझे वो पहचान महसूस नहीं होती थी।"
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने शादी के चार साल बाद तलाक फाइल किया है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है, "नील और ऐश्वर्या लंबे वक्त से अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर तलाक फाइल कर दिया है और इससे जुड़ी फॉर्मैलिटीज जल्द शुरू हो जाएंगी। हमें नहीं पता कि दोनों के बीच परेशानियां कैसे शुरू हुईं, लेकिन ये तय है कि दोनों राहें जुदा करने वाले हैं।"
कलर्स टीवी का शो 'मनपसंद की शादी' जल्द ही बंद होने वाला है। बता दें कि शो दो महीने पहले ही शुरू हुआ था, लेकिन दर्शकों से भाव न मिलने के कारण इसे बंद किया जा रहा है।
'बिग बॉस 19' के बीते दिन के एपिसोड में कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक्ट्रेस को 'तू' बोला। यहां तक कि कुनिका ने उन्हें श्राप दिया और कहा कि तेरी मां को कोई 'तू' बोलेगा और तू सुनेगा। इस बात पर अभिषेक बजाज की बहन एकता बजाज ने कुनिका सदानंद को फटकार लगाई और उन्हें 'बेशर्म औरत' कहा।
'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आ रही है कि शो के लिए अरबाज पटेल को अप्रोच किया गया है। ऐसे में वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रख सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
'घरवाली पेड़वाली' में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सीरत कपूर की एंट्री हुई है। सीरत कपूर ने शो में निहारिका रॉय की जगह ली है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए सीरत कपूर भी बेहद एक्साइटेड हैं।
जय भानुशाली और माही विज की तलाक की खबरें सामने आई थीं, जिसे एक्ट्रेस ने झूठा ठहराया था। वहीं हाल ही में साझा किये व्लॉग में माही विज ने बताया कि जय भानुशाली उनके लिए जापान से तोहफा लाए हैं। उन्होंने एक लिपस्टिक दिखाते हुए कहा, "जय मेरे लिए ये जापान से लाए। मैंने उन्हें शेड नंबर बताया था और उन्हें याद था।"