Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई फेमस सितारे आज यानी 3 मई को पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इन स्टार्स की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अमिताभ बच्चन आज फिर अपने फैंस से मिलने के लिए पहुंचे। तो वहीं सारा अली खान कूल लुक में दिखाई दी। एक्टर कपिल शर्मा और नीतू कपूर ने साथ में मूवी का प्रमोशन किया। तो चलिए देखते हैं आज कौन-कौन से सितारे आज स्पॉट हुए।
एक्ट्रेस सारा अली खान आज अपने कूल लुक में दिखाई दीं। इस दौरान सारा अली खान ने जींस और शर्ट पहन रखी है। इस तस्वीर में सारा अली खान के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली।
सारा तेंदुलकर आज अपने देसी लुक में नजर आ रही हैं। सारा तेंदुलकर इस तस्वीर में बला की खूब सूरत लग रही हैं। सारा तेंदुलकर की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपने नए लुक में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा के नए लुक को देखने के बाद लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
एक्टर कपिल शर्मा ने आज अपनी दादी की शादी का प्रमोशन करते नजर आए। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर भी नजर आईं।
एक्ट्रेस तब्बू आज अपने नए अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। तब्बू ने इस दौरान चश्मा भी लगा रखा था, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
एक्टर अमिताभ बच्चन आज अपने घर के बाहर आए फैंस से मिले। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने घर के बाहर आए फैंस का हाथ जोड़कर स्वागत किया।