Shivangi Joshi ने बर्थडे पार्टी में लाल परी बन फैंस पर गिराईं बिजलियां, कातिलाना अदाओं पर लट्टू हुए लोग

Shivangi Joshi Birthday Party: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बीती रात अपने बर्थडे पार्टी में धमाल मचा दिया। शिवांगी ने बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फैंस दिल हार बैठे हैं।

Authored by: कविताUpdated May 18 2026, 13:22 IST
शिवांगी जोशी ने खास अंदाज में मनाया बर्थडेImage Credit : Instagram01 / 09

शिवांगी जोशी ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे

Shivangi Joshi Birthday Photos: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज 28 साल की हो गई हैं। शिवांगी टीवी की हिट एक्ट्रेस हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ क्यूटनेस से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस शिवांगी को अलग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, लेकिन शिवांगी ने भी फैंस के बीच अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज धमाल मचा रही हैं। इन फोटोज में शिवांगी के लुक पर फैंस की निगाहें अटक गई हैं। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

शिवांगी जोशी ने शेयर कीं बर्थडे फोटोजImage Credit : Instagram02 / 09

शिवांगी जोशी ने शेयर कीं बर्थडे फोटोज

शिवांगी जोशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे पार्टी की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। शिवांगी ने अपना बर्थडे घर में ही सेलिब्रेट किया। इश मौके पर शिवांगी की फैमिली के अलावा कुछ करीबी दोस्तों दिखे।​

बर्थडे पर लाल परी बनीं शिवांगी जोशीImage Credit : Instagram03 / 09

बर्थडे पर लाल परी बनीं शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी ने अपने बर्थडे पर लाल कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बर्थडे गर्ल का हैडबैंड भी लगाया, जिसमें वह काफी क्यूट लगीं। शिवांगी इस तस्वीर में अपने हाथ में केक और पेस्ट्री पकड़े हुए पोज दे रही हैं।

शिवांगी जोशी ने काटा स्पेशल केकImage Credit : Instagram04 / 09

शिवांगी जोशी ने काटा स्पेशल केक

शिवांगी जोशी ने अपने बर्थडे पर स्पेशल केक काटा। एक्ट्रेस ने केक पर डॉक्टर अरोड़ा लिखा दिखा, जो उनकी वेब सीरीज हार्टबीट्स में उनके कैरेक्टर का नाम है। इस कैक पर डॉक्टर से जुड़ा एक सिंबल भी दिखा। शिवांगी ने अपने इस कैक के साथ ढेर सारे पोज दिए।

मां पापा की लाडली हैं शिवांगी जोशीImage Credit : Instagram05 / 09

मां पापा की लाडली हैं शिवांगी जोशी

इस तस्वीर में शिवांगी जोशी ने अपने मां पापा के साथ पोज दिया है। फोटो में एक्ट्रेस ने पापा को हाइट हग किया हुआ है और पूछे से शिवांगी को उनकी मां ने पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर से साफ है कि एक्ट्रेस अपने पापा की लाडली है और वह अपने पापा के ज्यादा क्लोज हैं।

शिवांगी जोशी का भाई बहन के लिए प्यारImage Credit : Instagram06 / 09

शिवांगी जोशी का भाई बहन के लिए प्यार

इस तस्वीर में शिवांगी जोशी का अपने भाई बहन के लिए प्यार साफ दिख रहा है। एक्ट्रेस अपने भाई और बड़ी बहन के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। इस फोटो में दोनों ने एक्ट्रेस को काफी टाइट हग दिया है।

शिवांगी जोशी की क्यूट फैमिलीImage Credit : Instagram07 / 09

शिवांगी जोशी की क्यूट फैमिली

इस तस्वीर में शिवांगी जोशी की क्यूट फैमिली दिख रही हैं। इस तस्वीर से साफ है कि सभी के बीच गहरा प्यार है और शिवांगी इन सबकी लाडली हैं। सोशल मीडिया पर शिवांगी की ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

शिवांगी जोशी का बर्थडे लुकImage Credit : Instagram08 / 09

शिवांगी जोशी का बर्थडे लुक

शिवांगी जोशी ने इस बार अपने बर्थडे पार काफी क्यूट लुक कैरी किया। एक्ट्रेस ने लाल रंग की ड्रेस के साथ हैडबैंड कैरी किया। इसके साथ ही बालों का बन बनाया। इस तस्वीर में शिवांगी के चेहरे पर केक लगा है, जिससे उनकी क्यूटनेस और भी ज्यादा बढ़ रही हैं।

सीरीज हार्टबीट्स की कास्ट के साथ मनाया बर्थडेImage Credit : Instagram09 / 09

सीरीज हार्टबीट्स की कास्ट के साथ मनाया बर्थडे

शिवांगी जोशी की इस बर्थडे पार्टी में परिवार के अलावा हार्टबीट्स से जुड़े तमाम कलाकार नजर आए। इस पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। शिवांगी जोशी ने भी कैप्शन में हैप्पी बर्थडे टू मी लिखा है, जो फैंस को काफी पसंद आया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!