बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों के साथ-साथ लव लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। कभी किसी पैचअप की खबर आती है, तो कभी ब्रेकअप की। लेकिन बॉलीवुड कुछ ऐसी लव स्टोरी भी है जिनको लोग कभी नहीं भूल पाए। ऐसी ही एक लव स्टोरी है संजय खान और जीनत अमान की। पहले प्यार और फिर विवाद। दोनों की लव स्टोरी ने अपने समय में सबका ध्यान खींच लिया था। तो चलिए जानते हैं कैसी थी लव स्टोरी।
संजय खान और जीनत अमान ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म 'धुंध' और 'अब्दुल्ला' के दौरान उनके अफेयर की खबर हर तरफ फैल गई थी।
जीनत अमान और संजय खान की लव स्टोरी जब शुरू हुई थी तब एक्टर शादीशुदा थे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार जब इश्क लड़ा रहे थे तह जरीन खान प्रेग्नेंट थीं तब उनका अफेयर चल रहा था। माना जाता है कि ये अफेयर जीनत संग था।
संजय खान ने अपनी पहली पत्नी के रहते साल 1978 में जीनत संग शादी कर ली। कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही ये रिश्ता खत्म हो गया। साल 1979 में दोनों का तलाक हो गया।
जीनत और संजय खान की लव स्टोरी का अंत काफी दर्द भरा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय खान ने एक पार्टी के दौरान जीनत को इतनी बुरी तरह से मारा था कि उनका जबड़ा तक टूट गया। इसके अलावा आंख में भी दिक्कत हो गई थी। इस दौरान संजय खान की पहली पत्नी जरीन खान भी वहां मौजूद थी।