Actors Gave Back to Back Flops: बीते कुछ सालों से दर्शक बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में देखने की बजाय कंटेंट बेस्ड मूवीज देखना पसंद कर रहे हैं। अगर फिल्मों की कहानी में दम है तो दर्शकों को अब यह फर्क नहीं पड़ता कि इसमें बड़े स्टार है या नहीं? यह वजह है कि कई बड़े-बड़े स्टार्स की बैक टू बैक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कई फ्लॉप्स देखकर निर्माताओं की जेब ढीली कर दी है। देखें लिस्ट...
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए एक बड़ी ब्लॉकबस्टर देने की जरुरत है। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बागी 4' भी फ्लॉप ही साबित हुई है।
अर्जुन कपूर भी बैक टू बैक फ्लॉप्स देने के लिए फेमस हो रहे हैं। इस समय किसी अच्छे डायरेक्टर की धांसू फिल्म की स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, जो उनके करियर को चमका सके।
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हैं लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस ओअर खास कमाई नहीं कर पा रही हैं। अभिषेक की बीती कई फिल्में फ्लॉप रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास इस समय अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। हैरानी की बात यह है कि बीते कुछ सालों में अक्षय कुमार एक भी बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं दी है।
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकदर' में देखा गया था, जो बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके बाद अब फैन्स को सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से बहुत उम्मीद है।
संजय दत्त को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'बागी 4' में अहम रोल में देखा गया था। उनकी यह मूवी भी बुरी तरह फ्लॉप ही रही। संजय दत्त को भी एक सोलो देने की जरुरत है।