इस हसीना के प्यार में सिर से पांव तक पूरा डूब गए थे राज कपूर, दूसरे मर्द से की शादी तो सिगरेट से जला लिया खुदका हाथ

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर पूरे कपूर परिवार ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। अब आपको हम एक अनोखा किस्सा सुनाने वाले हैं, जो राज कुमार और एक्ट्रेस नर्गिस से जुड़ा हुआ है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Authored by: माधव शर्माUpdated Dec 15 2024, 13:02 IST
नरगिस के प्यार में पागल थे राज कपूर01 / 08

नरगिस के प्यार में पागल थे राज कपूर

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर (Raj Kapoor) की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई है। कपूर खानदान ने बड़ी धूमधाम से इस पल को सेलिब्रेट किया है। नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी भी बॉलीवुड के गलियारों में काफी चर्चा में रही थी। इस बीच अब यहां हम इसी पर एक नजर डालते हैं वो भी विस्तार से।

02 / 08Photo : Instagram

राज कपूर को हो गया था गहरा प्यार

नर्गिस और राज कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। राज कपूर हमेशा ही नर्गिस के काम से प्रभावित रहते थे, धीरे-धीरे उन्हें एक्ट्रेस से काफी प्यार भी हो गया।

03 / 08Photo : Instagram

ऑनस्क्रीन भी पसंद की गई जोड़ी

राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी को ऑनस्क्रीन भी काफी पसंद किया गया था। हालांकि ऑफ स्क्रीन नर्गिस, राज की प्रेमिका तो बनी पर जीवन साथी नहीं बन पाईं।

04 / 08Photo : Instagram

पहले से ही शादीशुदा थे राज कपूर

नरगिस और राजकपूर करीब 9 साल तक रिश्ते में थे, राज ने वादा किया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी कर लेगें, हालांकि परिवार की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

05 / 08Photo : Instagram

सुनील दत्त को चुना जीवनसाथी

बॉलीवुड एक्टर सुनील दत और नर्गिस की लव स्टोरी शायद राज कपूर की लव स्टोरी पर हावी रही। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे और शादी भी कर ली।

06 / 08Photo : Instagram

गुस्से में जला लिया था अपना हाथ

नरगिस की शादी से राज कपूर इतना टूट गए थे कि उन्होंने गुस्से में आकर अपने हाथ की सिगरेट से जला लिया था। कई दिनों तक वह शराब के नशे में रहते थे।

07 / 08Photo : Instagram

नरगिस ने चुना सुनील दत्त का साथ

इधर सुनील दत्त को नरगिस से प्यार हो गया और वह उनसे शादी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। आखिरकार दोनों की शादी हो गई। जिससे राज कपूर को गहरा सदमा पहुंचा था।

08 / 08Photo : Instagram

कपूर परिवार ने मनाया जश्न

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कपूर खानदान ने मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें फैमिली के साथ ही कई और भी बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए हैं।