Priyanka Chopra And Nick Jonas Celebrates Holi With Family In Noida: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में मौजूद हैं। उनके साथ-साथ पति निक जोनस भी यहीं आए हुए हैं। खास बात तो यह है कि भारत में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। होली पर भी वह मुंबई से नोएडा चली गईं और उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाया। उनके साथ-साथ निक जोनस भी ससुरालवालों के साथ जश्न में चूर दिखे। वहीं मन्नारा चोपड़ा के चेहरे पर भी एक्साइटमेंट देखने लायक रही। इससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, तो चलिए एक नजर डालें उन फोटोज पर-
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा तो शादी के बाद पहले भी भारत में होली मना चुकी हैं। लेकिन उनकी बेटी मालती मैरी की भारत में ये पहली होली थी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने कजन्स के साथ जमकर पोज दिये। व्हाइट सूट में प्रियंका चोपड़ा का लुक भी देखने लायक रहा।
होली के खास अवसर पर ढोल वालों ने भी जश्न को दोगुना करने की कोशिश की। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी ढोल की ताल पर सबके साथ थिरकती नजर आईं।
'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा भी अपने सारे कजन्स के साथ मस्ती करती दिखाई दीं। बता दें कि किसी भी खास मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आता है।
होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा की पूरी फैमिली इकट्ठी नजर आई। ऐसे में सबने एक साथ पोज देने का भी मौका नहीं छोड़ा।
कजन्स संग मस्ती के बीच मन्नारा चोपड़ा के चेहरे पर एक्साइटमेंट देखने लायक रही। मन्नारा चोपड़ा की तस्वीरें देख फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
निक जोनस ने भी अपने ससुरालवालों के साथ जश्न में शामिल होने का मौका नहीं छोड़ा। निक जोनस की इस बात को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
होली पर प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। ऐसे में सबने साथ में होली का जश्न भी मनाया। इस दौरान सबके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।