सरेआम प्यार दिखाते नहीं थकते थे Neil Bhatt-Aishwarya Sharma, अब शादी के 4 साल बाद होने जा रहा है तलाक!

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Romantic Photos Viral Amid Divorce News: टीवी के चर्चित कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर आ रही है कि दोनों ने शादी के 4 साल बाद तलाक फाइल किया है। बता दें कि नील-ऐश्वर्या को उनके रोमांटिक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Nov 6 2025, 16:04 IST
नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरलImage Credit : Neil Bhatt Instagram01 / 08

नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Romantic Photos Viral Amid Divorce News: टीवी के चर्चित कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि उन्होंने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। यहां तक कि आज ये भी खबर सुनाई दी कि दोनों ने शादी के 4 साल बाद तलाक फाइल किया है। लेकिन बता दें कि एक वक्त पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को टीवी के सबसे रोमांटिक कपल के तौर पर जाना जाता था। वे जमाने के सामने अपने प्यार को जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी रोमांटिक तस्वीरों पर-

कई बार वायरल हुईं लिप-लॉक फोटोजImage Credit : Neil Bhatt Instagram02 / 08

कई बार वायरल हुईं लिप-लॉक फोटोज

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी लिप लॉक फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आते थे। दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे।

फैंस मानते थे परफेक्ट कपलImage Credit : Neil Bhatt Instagram03 / 08

फैंस मानते थे परफेक्ट कपल

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रोमांस देखकर लोगों ने उन्हें परफेक्ट कपल मानना शुरू कर दिया था। यहां तक कि बिग बॉस 17 में भी दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का खूब दिल जीता था।

सीरियल के सेट पर हुई मुलाकातImage Credit : Neil Bhatt Instagram04 / 08

सीरियल के सेट पर हुई मुलाकात

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात एक टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। इस टीवी सो में दोनों ने पहले कपल, फिर देवर-भाभी और फिर पति-पत्नी का रोल अदा किया था।

ऐश्वर्या शर्मा पर दिल हार बैठे थे नील भट्टImage Credit : Neil Bhatt Instagram05 / 08

ऐश्वर्या शर्मा पर दिल हार बैठे थे नील भट्ट

नील भट्ट 'गुम है किसी के प्यार में' के मॉक शूट के वक्त ही ऐश्वर्या शर्मा पर दिल हार बैठे थे। उन्होंने इस बारे में कई बार एक्ट्रेस को इशारे भी दिये। इस बात का खुलासा खुद कपल ने किया था।

उज्जैन में हुई थी शानदार शादीImage Credit : Neil Bhatt Instagram06 / 08

उज्जैन में हुई थी शानदार शादी

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने उज्जैन में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। करीब एक साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी रचाई थी।

जब घूंघट की आड़ में ऐश्वर्या ने किया नील को किसImage Credit : Neil Bhatt Instagram07 / 08

जब घूंघट की आड़ में ऐश्वर्या ने किया नील को किस

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक तस्वीर में ऐश्वर्या शर्मा घूंघट की आड़ से नील भट्ट को किस करती हुई दिखाई दीं।

तलाक पर साधी हुई है कपल ने चुप्पीImage Credit : Neil Bhatt Instagram08 / 08

तलाक पर साधी हुई है कपल ने चुप्पी

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अभी तक तलाक की खबरों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। यहां तक कि दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक-दूजे को फॉलो करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!