MET GALA 2025: पंजाब का प्रिंस बन दिलजीत दोसांझ ने मारी एंट्री, गोरों के आगे दिया मूंछों को ताव

Diljit Dosanjh in Met Gala 2025: पंजाब से लेकर बॉलीवुड तक अपने गानों और एक्टिंग से दिल जीत रहे दिलजीत दोसांझ ने आखिरकार मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। मेट से आया दिलजीत के लुक ने सभी को चौंका दिया है क्यूंकी वो किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे हैं।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated May 6 2025, 07:40 IST
यहाँ देखें दिलजीत दोसांझ का मेट गाला लुक 01 / 07

यहाँ देखें दिलजीत दोसांझ का मेट गाला लुक

Diljit Dosanjh in Met Gala 2025: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने गानों और एक्टिंग से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अपने गानों की वजह से दिलजीत ने सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश भी अपने फैंस बनाए। इस बीच मेट गाला 2025 में दिलजीत ने डेब्यू किया। हैरानी सबको तब हुई जब दिलजीत का आउटफिट को देख सभी उन्हे कहीं का महाराज समझने लगे। ​

02 / 07Photo : Instagram

दिलजीत दोसांझ ने किया मेट गाला 2025 डेब्यू

न्यू यॉर्क में हो रहे मेट गाला में इस बार हॉलिवुड को मात देने एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एंट्री मारी है। दिलजीत पहले पंजाबी एक्टर बने जिन्होंने मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया।

03 / 07Photo : Instagram

महाराज बने दिलजीत दोसांझ

मेट गाला के लिए दिलजीत दोसांझ ने एक सिख महाराज का लुक अपनाया। सोशल मीडिया पर दिलजीत के इस लुक को देख उन्हे 'प्रिंस ऑफ पंजाब' का टैग भी मिल गया है।

04 / 07Photo : Instagram

दिलजीत दोसांझ की मूंछ

दिलजीत दोसांझ ने स्टाइल मारते हुए मेट गाला के कार्पेट पर कैमरे के आगे मूंछों को ताव दिया। एक्टर के ये करने पर वहाँ के कैमरा मैन बस उन्हे देखते ही रह गए।

05 / 07Photo : Instagram

किसने किया दिलजीत दोसांझ का आउट्फिट डिजाइन

नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरांग ने दिलीजीत दोसांझ का आउट्फिट डिजाइन किया। ते वही डिजाइनर हैं जो आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी से सेलेब्स को मेट गाला पर खूबसूरत बना चुके हैं।

06 / 07Photo : Instagram

दिलजीत का आउट्फिट

दिलजीत दोसांझ के आउट्फिट का जो केप है उसपर गुरुमुखी मूल मंत्र 'इक ओंकार, सतनाम, कर्ता पुरख, निरभाऊ, निरवैर, अकाल मूरत, अजूनी, सैभंग, गुरुप्रसाद' लिखा हुआ है।

07 / 07Photo : Instagram

दिलजीत दोसांझ ने दिखाई संस्कृति

दिलजीत दोसांझ ने भारत की सिख संस्कृति का परचम विदेश की धरती पर लहराया। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि दिलजीत ने अपने आउटफिट किस से इन्सपाइर है।