बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इस समय वो अपना सारा समय अपनी बेटी को दे रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पापा बनने के बाद गदगद हो गए हैं। इस बीच मां बनने के बाद पहली बार कियारा आडवाणी नजर आई है। इस दौरान की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीरों में कियारा आडवाणी का लुक देखने लायक है। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...
सोमवार को कियारा आडवाणी पहली बार डिलीवरी के बाद बाहर नजर आईं। मुंबई में एक कमर्शियल शूट करते हुए पपराजी ने उन्हें कैद किया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
सामने आई फोटोज में कियारा आडवाणी ब्लू शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में वो बिल्कुल कूल और कम्फर्टेबल लग रही थीं। जब पपराजी ने पूछा, 'बेटी कैसी है?' तो कियारा ने मुस्कुराते हुए थम्स अप दिखाया।
सामने आई तस्वीरों में कियारा आडवाणी कैमरे के सामने एक से एक पोज दे रही हैं। कियारा आडवाणी का हर एक पोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
16 जुलाई को कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी के आने की खबर दी थी उन्होंने कहा, 'हमारा दिल भर गया, हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म वॉर 2 में नजर आई थी। इस फिल्म में कियारा के साथ ऋतिक रोशन भी थे। फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था।