GHKKPM 7 Maha Twist: अर्श की बखिया उधेड़कर बदला लेगी मृणमयी, सवि के घर में डेरा डालेगी सौतन आशका

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 11 January, 2025: टीवी के दमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आज धमाका होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि मृणमय डंडे मारकर अर्श की बखिया से उधेड़ेगी। वहीं दूसरी ओर रजत आशका को अपने घर में लाकर बसा लेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 11 2025, 11:45 IST
'गुम है किसी के प्यार में' में 11 जनवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Instagram01 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' में 11 जनवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 11 January, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स भी लगातार कोशिशें कर रहे हैं। बीते दिन 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच मृणमय घर आती है, जिसे देख सबकी हालत खराब हो जाती है। वहीं आशका ये मानने के लिए तैयार ही नहीं होती कि अर्श ने ये सब किया है। लेकिन वो जैसे ही घर जाती है, उसे पता चलता है कि अर्श ने उसे धोखा दिया है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

आशका को धक्के मारकर बाहर निकालेगा अर्शImage Credit : Instagram02 / 08

आशका को धक्के मारकर बाहर निकालेगा अर्श

'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि अर्श की सारी बातें आशका सुन लेती है। वो उसका कॉलर पकड़कर उससे सवाल करती है। लेकिन अर्श बताता है कि तुम्हारा अब मेरी किसी भी चीज पर कोई हक नहीं है। तुमने लालच में आकर खुद लिवइन के सारे राइट्स छोड़ने के लिए पेपर साइन किया था।

आशका के सिर से उतरेगा प्यार का भूतImage Credit : Instagram03 / 08

आशका के सिर से उतरेगा प्यार का भूत

आशका को वो सारे पल याद आएंगे, जब अर्श ने उसे बेवकूफ बनाने की कोशिश की थी। उसे समझ में आएगा कि सवि और रजत ने उसे अर्श के बारे में सच बताया था। वहीं अर्श कहेगा कि तुमसे मेरा रिश्ता प्यार का नहीं बल्कि लेन-देन का रहा है।

अर्श को डंडे से मारेगी मृणमयImage Credit : Instagram04 / 08

अर्श को डंडे से मारेगी मृणमय

शो में दिखाया जाएगा कि अमन रजत और सवि के साथ अर्श से बदला लेने आता है। रजत और अमन मिलकर पहले अर्श और जिगर के चेहरे का नक्शा बिगाड़ते हैं। वहीं बाद में मृणमय को बुलाते हैं और उसे अर्श को पीटने के लिए कहते हैं। मृणमय अर्श की हरकतों को याद करके उसे डंडे से मारती है।

अर्श को पुलिस के हवाले करेंगे रजत और सविImage Credit : Instagram05 / 08

अर्श को पुलिस के हवाले करेंगे रजत और सवि

रजत और सवि यहीं पर नहीं रुकते हैं। वो पुलिस को बुलाकर अर्श को उनके हवाले कर देते हैं। लेकिन अर्श यहीं पर नहीं रुकता। वो कहता है कि मैं चुटकी बजाकर जेल से बाहर आ जाऊंगा और फिर तुम्हें बताऊंगा।

सवि का सहारा बनेगा रजतImage Credit : Instagram06 / 08

सवि का सहारा बनेगा रजत

सवि को बार-बार मृणमय का ख्याल आता है और वो चौंक जाती है। वो जैसे ही किचन में पानी लेने जाती है, वहां उसे रजत मिल जाता है। रजत उसे समझाने की कोशिश करता है कि हमें मृणमय को अकेले वक्त देना जरूरी है।

रजत की कोशिशों पर पिघलेगा सवि का दिलImage Credit : Instagram07 / 08

रजत की कोशिशों पर पिघलेगा सवि का दिल

सवि मन ही मन सोचती है कि काश रजत ने इतनी समझदारी पहले दिखाई होती तो कितना अच्छा होता। वहीं रजत कहता है कि हां मैं मानता हूं कि समझदारी पहले दिखाई होती तो हालात कुछ और होते। इसपर सवि चौंक जाती है और पूछती है कि आपको कैसे पता। रजत जवाब देता है कि इतनी जोर से सोचोगी तो सुनाई तो देगा ही।

आशका को अपने घर में पनाह देगा रजतImage Credit : Instagram08 / 08

आशका को अपने घर में पनाह देगा रजत

'गुम है किसी के प्यार में' में आगे दिखाया जाएगा कि कियान रजत को फोन करता है और अर्श की हरकतों के बारे में बताता है। वहीं रजत आशका को अपने घर ले आता है, जिसे देख भाग्यश्री चौंक जाती है। रजत ये तक कहता है कि अब से आशका यहीं पर रहेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!