Gaurav Khanna-Akanksha Chamola जब शर्म-लाज छोड़ रोमांस में हुए चूर, तलाक की खबरों के बीच वायरल हुईं फोटोज

Akanksha Chamola Gaurav Khanna Romantic Photos: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरें हर तरफ लाइमलाइट बटोर रही हैं। इसी बीच उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह रोमांस में चूर नजर आए।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 29 2026, 15:08 IST
आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना की रोमांटिक फोटोज हुईं वायरलImage Credit : Instagram01 / 07

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना की रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल

Akanksha Chamola Gaurav Khanna Romantic Photos: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में दावा किया कि वह और गौरव खन्ना एक-दूजे से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा चमोला का कहना है कि दोनों तलाक ले रहे हैं। उनके इस बयान ने दर्शकों को हैरान करके रख दिया। वहीं तलाक की खबरों के बीच ही गौरव और आकांक्षा की रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-

बिग बॉस 19 में हुए रोमांटिकImage Credit : Instagram02 / 07

बिग बॉस 19 में हुए रोमांटिक

'बिग बॉस 19' में आकांक्षा चमोला को अपने सामने देख गौरव खन्ना खुशी से झूम उठे थे। उन्होंने आकांक्षा को गले लगा लिया था और गालों पर किस भी किया था। दोनों के रोमांटिक अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बर्थडे पर किया था सरेआम लिपलॉकImage Credit : Instagram03 / 07

बर्थडे पर किया था सरेआम लिपलॉक

गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी पर एक्टर ने सरेआम पत्नी आकांक्षा चमोला को किस किया था। उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि ये फोटो इसी साल की है।

जब आकांक्षा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरImage Credit : Instagram04 / 07

जब आकांक्षा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अक्सर रोमांस में चूर नजर आते थे। आकांक्षा चमोला ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह और गौरव खन्ना रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

कपल ने दिखाई रोमांटिक डेट की झलकImage Credit : Instagram05 / 07

कपल ने दिखाई रोमांटिक डेट की झलक

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने अपनी रोमांटिक डेट की झलक फैंस के साथ साझा की थी। इस फोटो में दोनों ही एक-दूजे में बिल्कुल खोए नजर आए।

'बिग बॉस 19' में रहे रोमांस में चूरImage Credit : Instagram06 / 07

'बिग बॉस 19' में रहे रोमांस में चूर

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' में रोमांस में चूर नजर आए। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने अपनी प्रेम कहानी बयां की, साथ ही रोमांटिक अंदाज दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

2016 में हुई थी शादीImage Credit : Instagram07 / 07

2016 में हुई थी शादी

बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी साल 2016, नवंबर में हुई थी। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!