Entertainment News Of The Day: बॉलीवुड, साउथ और ओटीटी जगत की कई बड़ी खबरें आज चर्चा में बनी रही हैं। इन खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आज यानी 10 मई को इन खबरों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। नेटफ्लिक्स की सीरीज मनी हाइस्ट के नए सीजन का ऐलान हो गया है। तो वहीं मदर्स डे पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मां की तस्वीरें शेयर की। तो वहीं फिल्म धुरंधर 2 के हिट होने के बाद अर्जुन रामपाल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रहीं।
एक्टर अर्जुन रामपाल आज यानी 10 मई को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान अर्जुन रामपाल भक्ति में लीन दिखाई दिए। एक्टर ने भस्म आरती में भी शामिल हुए।
Mid-Day खबर के मुताबिक कि जब द रॉयल्स रिलीज हुई थी, तब दर्शकों ने ईशान खट्टर, जीनत अमान और साक्षी तंवर के बीच दिखाई गई फैमिली डायनेमिक्स को काफी पसंद किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शो का अंत अधूरी रोमांटिक कहानी के साथ हुआ था, इसलिए मेकर्स को लगा कि कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कोई जल्दबाजी में फैसला लेने की जरूरत नहीं है। कहा जा रहा है कि द रॉयल्स 2 में कहानी को स्वाभाविक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
वेब सीरीज मनी हाइस्ट के नए सीजन का ऐलान कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसको लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एकदम नई कहानी नजर आ रही है।
मदर्स डे पर सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सारा अपना और मां अमृता सिंह के लुक की तुलना करती दिखीं।
GQ को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने कहा कि 'मुझे लगता था कि मैं और बेहतर कर सकती हूं, मेरे अंदर क्षमता है, लेकिन मौके नहीं मिल रहे थे। कई ऐसे रोल थे जिनके मैं बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन आखिर में वो स्टार किड्स को मिल गए। ये चीजें मेरे कंट्रोल में नहीं थीं।'
एक्ट्रेस जरीन खान अपनी मां को याद करती नजर आईं। जरीन खान ने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर। आपको बता दें कि जरीन खान की मां का निधन 8 अप्रैल 2026 को हुआ था।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला की जगह गोल्ड गाला में नजर आईं। गोल्ड गाला से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आ गया है। प्रियंका चोपड़ा इवेंट में पुराने अंदाज की साड़ी पहने दिखीं।
एक्टर सलमान खान दिल राजू के साथ एक नई फिल्म में काम करने जा रहे है। अभी हाल ही में खबर सामने आई कि दिल राजू की फिल्म में सलमान खान के लुक में आपको रणवीर सिंह के फिल्म धुरंधर वाले लुक की झलक देखने को मिलने वाली है।
अभी हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी के VFX की जमकर बुराई की जा रही थी, जिसके बाद रितेश देशमुख को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब अभिषेक बच्चन रितेश देशमुख के बचाव में उतर आए हैं। अभिषेक बच्चन ने कहा कि हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स की तुलना इंडियन फिल्मों से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि दोनों के बजट में काफी फर्क होता है।
मदर्स डे के मौके पर सेलिना जेटली ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे की कब्र से लिपटकर रो रही हैं। सेलिना ने वीडियो के साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने सास ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।