घमंड के नशे में चूर गोविंदा ने इन 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी थी लात, अब मलते रहते हैं दोनों हाथ

Govinda Rejected Movies: शाहरुख खान की 'देवदास' से लेकर अक्षय खन्ना की 'ताल' सहित गोविंदा ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज को ना कहने से पहले एक बार नहीं सोचा। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 10 2026, 10:41 IST
गोविंदा ने ठुकराई थीं ये फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 07

गोविंदा ने ठुकराई थीं ये फिल्में...

Govinda Rejected Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक गोविंदा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक समय ऐसा था जब गोविंदा के पास फिल्मों की कमी नहीं थी। अपने अब तक के करियर में गोविंदा ने कई यादगार फिल्में दी हैं लेकिन आज उनके पास ज्यादा काम नहीं है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको गोविंदा द्वारा ठुकराई गई 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

चांदनीImage Credit : Instagram02 / 07

चांदनी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी की फिल्म 'चांदनी' के लिए मेकर्स की पहली पसंद ऋषि कपूर नहीं बल्कि गोविंदा थे लेकिन उन्होंने यह मूवी भी ठुकरा दी।

बीवी नंबर 1Image Credit : Instagram03 / 07

बीवी नंबर 1

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुष्मिता सेन के साथ हुए मतभेदों के कारण गोविंदा ने फिल्म से किनारा कर लिया था। बाद में यह रोल सलमान खान ने निभाया था।

गदर: एक प्रेम कथाImage Credit : Instagram04 / 07

गदर: एक प्रेम कथा

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' भी सबसे पहले गोविंदा को ही ऑफर हुई थी लेकिन अभिनेता ने स्क्रिप्ट पसंद ना आने की वजह से इसे ठुकरा दिया था।

स्लमडॉग मिलियनेयरImage Credit : Instagram05 / 07

स्लमडॉग मिलियनेयर

इस ऑस्कर विजेता फिल्म में होस्ट की भूमिका अनिल कपूर ने निभाई थी। यह किरदार मेकर्स ने गोविंदा क निभाने के लिए कहा था लेकिन बात नहीं बनी।

देवदासImage Credit : Instagram06 / 07

देवदास

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट मूवी 'देवदास' में चुन्नी बाबू का किरदार सबसे पहले गोविंदा को ऑफर हुआ था। अभिनेता के ना कहने के बाद यह रोल जैकी श्रॉफ की झोली में आ गिरा।

तालImage Credit : Instagram07 / 07

ताल

अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ताल' में विक्रांत कपूर का रोल अनिल कपूर ने निभाया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि ये रोल गोविंदा को ऑफर हुआ था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!