Badshah ने तलाक के 6 साल बाद दूसरी बार लिये सात फेरे, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को बनाया हमसफर

Badshah Ties Knot Again With Actress Isha Rikhi: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। बादशाह ने एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी रचाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 24 2026, 12:40 IST
बादशाह ने रचाई दूसरी शादी01 / 08

बादशाह ने रचाई दूसरी शादी

Badshah Ties Knot Again With Actress Isha Rikhi: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने गानों व रैप के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बादशाह ने अपने गानों से दुनिया भर में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में बादशाह गाने नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। बादशाह ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। तलाक के छह साल बाद उन्होंने नई शुरुआत करते हुए दूसरी बार शादी रचाई है। इससे जुड़ी बादशाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

02 / 08Photo : Poonam Rikhi Instagram

ईशा रिखी को बनाया हमसफर

बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को अपना हमसफर बनाया। दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही सात फेरे लिये।

03 / 08Photo : Poonam Rikhi Instagram

एक-दूजे को पहनाई वरमाला

बादशाह और ईशा रिखी ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई। शादी में जहां ईशा रेड सूट में दिखाई दीं तो वहीं बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए।

04 / 08Photo : Poonam Rikhi Instagram

मंडप में बैठे आए नजर

बादशाह और ईशा रिखी की मंडप से तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे एक-दूजे का हाथ थामकर बैठे नजर आए। बादशाह को दूसरी शादी के लिए लोगों से खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।

05 / 08Photo : Poonam Rikhi Instagram

परिवार संग दिये पोज

बादशाह और ईशा रिखी ने शादी के बाद परिवार संग जमकर पोज दिये। बादशाह की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

06 / 08Photo : Poonam Rikhi Instagram

सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे बादशाह और ईशा

बादशाह और ईशा रिखी सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। साल 2022 से ही दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी।

07 / 08Photo : Poonam Rikhi Instagram

साथ में प्यारा लगा कपल

बादशाह और ईशा रिखी साथ में बेहद खूबसूरत लगे। जहां एक्ट्रेस ऑरेंज साड़ी में नजर आईं तो वहीं बादशाह ने ब्लू कुर्ता और व्हाइट सलवार में अपना डैशिंग अंदाज दिखाया।

08 / 08Photo : Poonam Rikhi Instagram

बादशाह को मिली खूब सारी बधाइयां

बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि बादशाह की पहली शादी साल 2012 में हुई थी, लेकिन 2020 में ही उनका तलाक हो गया।