गाने फिल्मों की जान होते हैं और कई बार एक गाना पूरे फिल्म को अमर बना देता है। पुराने जमाने के कई ऐसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे 65 साल पुराने गाने की अनकही कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसे बनाने के लिए संगीतकार ने पूरे 105 गाने रिजेक्ट कर दिए थे। इतना ही नहीं, इस गाने की शूटिंग के लिए फिल्म के मेकर्स ने उस समय के हिसाब से बेहद भव्य और खर्चीला सेट तैयार किया था, जिस पर पूरे 1 करोड़ रुपये खर्च हो गए थे। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी मधुर आवाज में इस गीत को सजाया था और आज भी ये गाना हर पीढ़ी का फेवरिट बना हुआ है। तो आइए जानते हैं, आखिर ये कौन सा जादुई गाना है जिसकी कहानी इतनी खास है।
ये सुपरहिट गाना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म मुगले ए आजम का है। फिल्म मुगले ए आजम में कई शानदार गाने थे लेकिन इस सॉन्ग ने सबका ध्यान खींच लिया था।
साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म मुगले ए आजम के इस गाने के लिए मेकर्स के उस समय 1 करोड़ रुपये लग गए थे। इतने रुपये में 1960 में पूरी फिल्में बन जाया करती थी।
फिल्म मुगले ए आजम के इस गाने में 105 बार बदलाव किए गए थे। इसके बाद संगीतकार नौशाद ने इसे पसंद किया। इतना ही नहीं इस सॉन्ग से लिए एक भव्य सेट सजाया गया था।
फिल्म का ये सुपरहिट गाना आवाज में गूंज और भारीपन लाने के लिए लता मंगेशकर ने स्टूडियो के बाथरूम में खड़े होकर गाया था। उस समय इको इफेक्ट की तकनीक नहीं थी इसलिए ऐसा करना पड़ा था।
फिल्म मुगल ए आजम के इस गाने का नाम था 'प्यार किया तो डरना क्या'। फिल्म का ये गाना आज भी सुपरहिट है, लोग इसे बार-बार सुनते हैं। इस गाने ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे।