हवा में उड़ते प्लेन को देखकर कभी न कभी ये जरूर सोचा होगा कि एक बार इससे जरूर सफर करेंगे। लेकिन कभी ये सोचा है कि Duniya ka sabse bada Passenger Plane कौन सा है, किस देश के पास है, इसमें कितने लोग एक साथ बैठते होंगे, आइये पढ़ें कुछ इंट्रेस्टिंग
(World's Largest Passenger Plane Name) दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर प्लेन 'एयरबस A380' है। यह एक डबल-डेक, वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट है।
दुनिया के सबसे बड़े पैसेंजर प्लेन एयरबस A380 की लंबाई 73 मीटर है, इसकी ऊंचाई 24.1 मीटर और विंगस्पैन 79.8 मीटर है।
यह आमतौर पर 500-550 पैसेंजर ले जा सकता है, लेकिन ऑल-इकोनॉमी कॉन्फिगरेशन में 853 तक बैठ सकते हैं। A380, बोइंग 747-8 की तुलना में 40% ज्यााद फ्लोर स्पेस देता है।
airbus.com के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े पैसेंजर प्लेन को Airbus ने बनाया है। 27 अप्रैल 2005 को A380 ने अपनी पहली उड़ान भरी थी, इस हिसाब से साल 2026 में इसकी 21वीं सालगिरह होगी। यह शानदार एयरक्राफ्ट Airbus की नई सोच को दिखाता है। एयरबस A380 का डेवलपमेंट 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था।
airbus.com के अनुसार, A380, 21वीं सदी का पहला नया एयरक्राफ्ट प्रोग्राम था और इसने एविएशन में एक नया स्टैंडर्ड शुरू किया। 2007 में कमर्शियल सर्विस में आने के बाद से, A380 ने 800,000 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं और 300 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर सुरक्षित पहुंचाया है।
दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर प्लेन एयरबस A380 है, जिसे एयरबस बनाती है, जो एक यूरोपियन कॉर्पोरेशन है और इसकी बड़ी प्रोडक्शन साइट्स फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और UK में हैं।
बता दें, ये हर एअरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकता है, इसकी वजह केवल इसका विशालकाय आकार नहीं, बल्कि इसकी ताकत भी है। इसमें चार इंजन लगे हैं, ये इतना भारी है, कि इसके लैडिंग के समय आसपास का हल्का स्ट्रक्चर हिल सकता है।