बता दें जब कोई आईएएस ऑफिसर सबसे पहले जिला अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है। इस स्तर पर वह जिले का सर्वोच्च अधिकारी होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईएएस ऑफिसर का बॉस कौन होता है। एक आईएएस अधिकारी किसे रिपोर्ट करता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
आईएएस अधिकारियों का सबसे बड़ा बॉस कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) को माना जाता है। बता दें सरकार के कामकाज के समन्वय और देखरेख और नीतिगत मामलों पर प्रधानमंत्री को सलाह देना कैबिनेट सेक्रेटरी का ही काम होता है।
वर्तमान में भारत के कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन हैं। वह साल 1987 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। टीवी सोमनाथन तमिलनाडु कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। उनके एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया है।
इसके अलावा वह पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री भी ले चुके हैं। साथ ही हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम में डिप्लोमा भी कर चुके हैं।