बिना कोचिंग UP PCS में गाड़ा झंडा, Rank 1 लाकर बनीं DSP

यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को होने वाली है। साल 2023 की यूपी पीसीएस परीक्षा में डीएसपी कैडर में रैंक 1 पाने वाली स्मृति राणा की कहानी बेहद रोचक है। UP PCS जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने वालों की कहानी लाखों छात्रों को प्रेरित करती है। ऐसे में आईए डीएसपी स्मृति राणा की कहानी पर एक नजर डालते हैं।

Authored by: Ravi MallickUpdated Dec 18 2024, 15:14 IST
UP PCS 2024Image Credit : Instagram01 / 05

UP PCS 2024

यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा लंबे इंतजार के बाद 22 दिसंबर 2024 को होने वाली है। इसके लिए लाखों की संख्या में परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डीएसपी स्मृति राणा के टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कौन हैं स्मृति राणा?Image Credit : Instagram02 / 05

कौन हैं स्मृति राणा?

स्मृति राणा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने यूपी पीसीएस 2023 में डीएसपी कैडर में रैंक 1 हासिल करके मिसाल कायम किया है। स्मृति राणा की पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। वो इंग्लिश मीडियम की छात्रा रही हैं।

5 बार दिया UPSC ExamImage Credit : Instagram03 / 05

5 बार दिया UPSC Exam

स्मृति राणा एक इंटरव्यू में बताती हैं कि उन्होंने 5 बार यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा दी है। उन्हें प्रीलिम्स में सफलता मिल जाती थी लेकिन मेन्स में वो पीछे रह गईं। इसके साथ उन्होंने पीसीएस एग्जाम की भी तैयारी जारी रखी।

UP PCS में शानदार रैंकImage Credit : Instagram04 / 05

UP PCS में शानदार रैंक

स्मृति राणा को यूपी पीसीएस के तीसरे प्रयास में सफलता हाथ लगी है। उन्हें DSP बैच में रैंक 1 प्राप्त हुआ। अब वो DSP के लिए चुनी गई हैं। UP Police में बतौर डीएसपी सेलेक्ट होने के बाद अब उनका लक्ष्य आईपीएस ऑफिसर बनने का है।

वीडियो कॉल पर दी खुशखबरीImage Credit : Instagram05 / 05

वीडियो कॉल पर दी खुशखबरी

स्मृति राणा को जब पता चला कि उनका चयन यूपी पीसीएस में रैंक 1 लाकर डीएसपी के लिए हुआ है तो उन्होंने अपने पिता को सबसे पहले वीडियो कॉल किया। उन्होंने अपने पिता सबसे पहले बताया कि वो DSP बन गई हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!