पिता किसान और बेटी बनी एमपी बोर्ड टॉपर, जानें बड़े होकर क्या बनने का है सपना

MP Board Result 2025 Meet Muskan Dangi MPBSE 12th topper 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में बीते साल (2024) में वाणिज्य संकाय में विदिशा की सिरोंज तहसील के गांव चाठौली के रहने वाले किसान रामपाल सिंह दांगी की बेटी मुस्कान दांगी ने 500 में से 493 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated May 6 2025, 08:46 IST
एमपी बोर्ड रिजल्ट01 / 05

एमपी बोर्ड रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में हर साल 16 लाख से ज्यादा छात्र बैठते हैं। बीते साल 16 लाख छात्रों में से टॉपर की सूची में मुस्कान दांगी का नाम भी था।

02 / 05Photo : Social Media

एमपी बोर्ड टॉपर

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में बीते साल (2024) में वाणिज्य संकाय में सिरोंज तहसील के गांव चाठौली के रहने वाले किसान रामपाल सिंह दांगी की बेटी मुस्कान दांगी ने 500 में से 493 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

03 / 05Photo : Social Media

पिता को खेत में मिली सूचना

पिता रामपाल सिंह दांगी खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। जैसे ही उनको बेटी के टॉप करने की जानकारी मिली, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।

04 / 05Photo : Social Media

बनना चाहती है बिजनेसमैन

मुस्कान 6 बहन एवं 1 भाई में तीसरे नंबर की हैं। किसान की बेटी मुस्कान भविष्य में एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहती हैं।

05 / 05Photo : Social Media

प्रदेश में पहला नंबर

मुस्कान ने प्रतिदिन 2-3 धंटे की पढ़ाई की, वहीं परीक्षा के दिनों में करीब 8 से 10 घंटे अध्ययन कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।