केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी होती है, जानें KV एडमिशन फॉर्म 2026 कब आएंगे

Kendriya Vidyalaya ki fees kitni hai (KV Admission form 2026): : केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 9 और 11 तक सत्र 2026-27 में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नोटिफिकेशन के संबंध में जानकारी वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर शेयर की गई है। आइये जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2026 कब आएंगे और केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी होती है?

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Mar 18 2026, 15:26 IST
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026-2701 / 07

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026-27

अगर आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन जल्द ही नए सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा।

02 / 07Photo : Instagram

केवी में दाखिला

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नोटिफिकेशन के संबंध में जानकारी वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर शेयर की गई है। आइये जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2026 कब आएंगे और केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी होती है?

03 / 07Photo : Instagram

KV एडमिशन फॉर्म 2026 कब आएंगे

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नोटिफिकेशन के संबंध में जानकारी वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर शेयर की गई है। केवी की ओर से बताया गया है कि बहुत जल्द एडमिशन फॉर्म जारी किए जाएंगे।

04 / 07Photo : Instagram

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का एडमिशन कैसे होता है?

केवीएस में कक्षा 1 में प्रवेश ऑनलाइन लॉटरी और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली (Priority Category System) पर आधारित है। केवीएस कक्षा 1 की मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होता है।

05 / 07Photo : Instagram

कक्षा 2 से 8वीं तक प्रवेश

कक्षा 2 से 8 तक छात्रों का चयन प्राथमिकता श्रेणी और ऑफलाइन लॉटरी प्रणाली से किया जाता है। इन कक्षाओं के लिए किसी प्रकार की परीक्षा या टेस्ट नहीं लिया जाता।

06 / 07Photo : Instagram

भारत में कुल केवी हैं

केंद्रीय विद्यालय संगठन के देशभर में लगभग 1,248 विद्यालय हैं। इसके अलावा विदेशों में भी तीन केंद्रीय विद्यालय संचालित होते हैं, जो मॉस्को, तेहरान और काठमांडू में स्थित हैं।

07 / 07Photo : Instagram

​केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी होती है

केवी की एडमिशन फीस मात्र 25 रुपये है और रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये है। कक्षा 9वीं से 10वीं तक, ट्यूशन फीस 200 रुपये है। कक्षा 11वीं-12वीं कॉमर्स और ह्यूमेनिटी के लड़कों को लिए फीस ट्यूशन 300 रुपये है। एडमिशन के लिए सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद चयन लिस्ट जारी की जाएगी।