IAS की नौकरी छोड़ संगीतकार बना ये शख्स, UPSC और IIT जैसी परीक्षाओं में गाड़ा था झंडा

IAS Kashish Mittal Motivational story: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 58वां रैंक हासिल कर आईएएस बनने वाले कशिश मित्तल ने संगीत से लगाव के चलते करीब आठ साल बाद नौकरी छोड़कर शास्त्रीय संगीत की राह पकड ली। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले कशिश ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल की।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jul 22 2025, 11:18 IST
आईएएस कशिश मित्तल 01 / 07

आईएएस कशिश मित्तल

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 58वां रैंक हासिल कर आईएएस बनने वाले कशिश मित्तल ने संगीत से लगाव के चलते करीब आठ साल बाद नौकरी छोड़कर शास्त्रीय संगीत की राह पकड ली। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले कशिश ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल की।

02 / 07Photo : Instagram

कहां कहां रही पोस्टिंग

वह दिल्ली सरकार के नीति आयोग के वाइस चेयरमैन कार्यालय में कार्यरत्त रहे। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन में सब डिविजन मजिस्ट्रेट (एसडीएम) एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) के पद पर सेवाएं दीं। (Photos: Instagram)

03 / 07Photo : Instagram

कहां से सीखा संगीत

चंडीगढ़ के बाद उनका ट्रांसफर नागालैंड में हुआ, वहां पर जाकर उन्होंने संगीत के लिए नौकरी छोड़ दी। इसके बाद आगरा घराने से पंडित यशपाल से उन्होंने शास्त्रीय संगीत के सुर सीखे।

04 / 07Photo : Instagram

मां से मिली प्रेरणा

कशिश मित्तल के पिता जगदीश कुमार इंडियन पुलिस सर्विस (आइपीएस) के तौर पर कार्यरत थे। मां और पिता को शास्त्रीय संगीत सुनने का शौक था। मां से प्रेरणा लेकर उन्होंने संगीत सुनना शुरू किया।

05 / 07Photo : Instagram

11 की उम्र में प्रस्तुति

जब वह आठ साल के थे तो वह शास्त्रीय संगीत सीखने के लिए गुरु जी के पास भेज दिए गए। इसके बाद 11 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने मंच पर प्रस्तुति दी। उन्होंने आईआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और बीटेक करने के बाद यूपीएससी का एग्जाम दिया और वह भी पहली ही बार में क्लीयर हो गया।

06 / 07Photo : Instagram

क्यों दिया इस्तीफा

वह कहते हैं मैं अपने हर काम में सौ प्रतिशत देना चाहता था। यदि संगीत को ज्यादा समय देता तो शायद मैं आईएएस के पद के साथ इंसाफ नहीं कर पाता।

07 / 07Photo : Instagram

युवाओं के लिए प्रेरणा

कशिश मित्तल उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने सपने और शौक को पूरा करना चाहते हैं।