राज्य को क्षेत्रफल की दृष्टि से जिलों में बांटा जाता है, जिससे कि प्रशासनिक व्यवस्था अच्छी तरह से चल सके। जिले का प्रमुख जिलाधिकारी होता है। इसके नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी काम करते हैं। जिले के अंदर हमें अलग-अलग जोन या फिर वार्ड भी देखने को मिलते हैं।
भारत का सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। यहां पर कुल 75 जिले हैं। ये 75 जिले 18 मंडलों में आते हैं। इसमें पूर्वी जिला बलिया, उत्तरी जिला सहारनपुर, दक्षिणी जिला सोनभद्र और पश्चिमी जिला शामली है। यहां के सबसे बड़े जिले की बात करें तो ये लखीमपुरी खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
अब बात करें यूपी के बाद भारत के सबसे ज्यादा जिले वाले राज्य की तो ये है मध्य प्रदेश। यहां पर कुल 55 जिले मौजूद हैं। ये क्षेत्रफल के हिसाब से भी दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्यप्रदेश को भारत का दिल भी कहा जाता है। इस प्रदेश को बाघों का राजा भी कहते हैं।
मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के लिए देशभर में मशहूर है। ये राज्य खजुराहो, सांची और भीमबेटका जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों और अनेक नेशनल पार्क समेत उज्जैन जैसे तीर्थ स्थलों का केंद्र है।
मध्य प्रदेश में भारत के क्षेत्रफल की 9.38 प्रतिशत भूमि है। ऐसे में ये क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां का राज्य वृक्ष बरगद, राज्य पशु बारहसिंगा और राज्य पक्षी दूधराज है।
राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर और सबसे छोटा जिला दूदू (नए जिलों के गठन के बाद) माना जाता है। जैसलमेर न सिर्फ राजस्थान बल्कि भारत का भी सबसे बड़ा जिला माना जाता है।
भारत के तीसरे सबसे ज्यादा जिले वाले राज्य की बात करें तो ये है तमिलनाडु। 38 जिलों के साथ ये तीसरे नंबर पर आता है। तमिलनाडु के अलावा भारत के बिहार राज्य में भी 38 जिले मौजूद हैं।
भारत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान सबसे ज्यादा जिलों वाले राज्य हैं। उत्तर प्रदेश में 75, मध्यप्रदेश में 55, तमिलनाडु/बिहार में 38 और राजस्थान में 41 जिले हैं।