Namo Bharat स्टेशन पर रूफटॉप पार्टी का इंतेजाम, रेस्त्रां-कैफे भी खुलेंगे

नमो भारत ट्रेन दिल्ली और मेरठ के बीच एक बड़ा साधन बनकर उभरी है। दिल्ली से कुछ ही मिनटों में मेरठ पहुंचाने वाली मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही RRTS नमो भारत में सुविधाएं भी बढ़ रही हैं। अब आप नमो भारत स्टेशन के रूफटॉप पर पार्टी भी एंजॉय कर सकते हैं। RRTS ने इसकी व्यवस्था कर दी है। चलिए जानते हैं -

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Jan 8 2026, 17:59 IST
कमर्शियल डेवलपमेंट को बढ़ावाImage Credit : RRTS01 / 07

कमर्शियल डेवलपमेंट को बढ़ावा

नमो भारत स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए NCRTC लगातार कमर्शियल डेवलपमेंट को बढ़ावा दे रहा है।

टेंडर आमंत्रित किए गएImage Credit : RRTS02 / 07

टेंडर आमंत्रित किए गए

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट एरिया के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

25 साल के लिए मिलेगा लाइसेंसImage Credit : RRTS03 / 07

25 साल के लिए मिलेगा लाइसेंस

स्टेशन परिसर में रूफटॉप रेस्त्रां, फूड आउटलेट्स, कैफे और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लगभग 18,778 स्क्वायर मीटर क्षेत्र को निश्चित किराये पर 25 साल की लाइसेंस अवधि के लिए दिया जाएगा।

इन फ्लोर्स पर होंगी कॉमर्शियल गतिविधियांImage Credit : RRTS04 / 07

इन फ्लोर्स पर होंगी कॉमर्शियल गतिविधियां

ग्राउंड फ्लोर, अपर और लोअर फ्लोर के साथ ही कोर-ए फ्लोर्स सहित स्टेशन के कई हिस्सों में कमर्शियल स्पेस उपलब्ध होंगे, जहां पर कई फूड जाइंट्स आने वाले समय में खुलेंगे।

एक ही छत के नीचे सब कुछImage Credit : RRTS05 / 07

एक ही छत के नीचे सब कुछ

इस पहल का उद्देश्य नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को एक ही परिसर में शॉपिंग, डाइनिंग और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

रोजगार बढ़ाने की कवायदImage Credit : RRTS06 / 07

रोजगार बढ़ाने की कवायद

एनसीआरटीसी नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने के साथ रोजगार सृजन और स्थानीय विक्रेताओं की सहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगा। इन स्थानों पर होटल, बैंक्वेट हॉल, फार्मेसी, मेडिकल-वेलनेस सेंटर और क्षेत्रीय उत्पादों की दुकानें खुल सकेंगी।

गाजियाबाद स्टेशन बन रहा कमर्शियल हबImage Credit : RRTS07 / 07

गाजियाबाद स्टेशन बन रहा कमर्शियल हब

घनीआबादी, बस टर्मिनल, मेट्रो कनेक्टिविटी और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट के कारण गाजियाबाद स्टेशन उभरता कमर्शियल हब बन रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!