राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट तेलंगाना के हैदराबाद के शमशाबाद क्षेत्र में बना है। यह हवाई अड्डा 5,500 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। यह पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित देश का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी है। इस एयरपोर्ट में दो रनवे बने हैं। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 23 मार्च 2008 में खुला था।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यह देश की राजधानी दिल्ली के पालम में स्थित है। यह एयरपोर्ट 5,106 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। यह चार रनवे वाला देश का इकलौता एयरपोर्ट है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट साल 1962 में खुला था।
देश का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट केम्पेगौड़ा इंटनरेशनल एयरपोर्ट है। यह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है। बेंगलुरु के संस्थापक केम्पे गौड़ा के नाम पर इस एयरपोर्ट का नाम है। यह हवाई अड्डा 4000 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इस एयरपोर्ट में भी दो रनवे बने है, जिनकी लंबाई समान है। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 24 मई 2008 को खुला था।
गोवा में स्थित मनोहर इंटरनेशल एयरपोर्ट (MOPA) क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट 2132 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। इस एयरपोर्ट का नाम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के सम्मान में रखा गया था। यह एयरपोर्ट 11 दिसंबर 2022 में खुला था।
डाबोलिम एयरपोर्ट को गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह एयरपोर्ट 1955 में सुरू हुआ था। डाबोलिम एयरपोर्ट 1700 एकड़ में जमीन पर फैला हुआ है। यह एयरपोर्ट घरेलू और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों को संभालता है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट से भी जान जाता है। इस एयरपोर्ट से अप्रैल 2025 तक उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इस एयरपोर्ट को चार चरणों में 5000 हेक्टेयर से अधिक एरिया में विकसित किया जा रहा है।