कर्तव्य भवन (Central Secretariat Complex) भारत सरकार के कई प्रमुख मंत्रालयों का नया ऑफिस हब है। यह सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है।आज यानि बुधवार को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन (सेंट्रल सेक्रेटेरिएट- CCS) का PM मोदी ने उद्घाटन किया। ऐसे में आइए जानते हैं इसको किसने बनाया है और कितने रुपए में बनाया है?
फिलहाल इसकी तीसरी बिल्डिंग बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है। बिल्डिंग एक और दो भी इसी महीने तैयार हो जाएंगी। कर्तव्य भवन-3 सेंट्रल विस्टा के बदलाव का एक हिस्सा है। सभी जरूरी मंत्रालय अब इसी भवन में होंगे। (Photo Credit: ANI/ X)
CCS की बिल्डिंग 1, 2 और 3 पर साल 2021 में काम शुरू हुआ था। लार्सन एंड टुब्रो ने यह ठेका जीता था। (Photo Credit: ANI/ X)
लार्सन एंड टर्बो ने 3,141.99 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ये प्रोजेक्ट अपने नाम पर लिया था। इस योजना में कर्तव्य पथ के दोनों किनारों पर 10 इमारतें बनाने की बात है। कर्तव्य पथ इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक फैला हुआ है। (Photo Credit: ANI/ X)
अभी CCS 10 (रक्षा भवन की जगह पर) और CCS 6 और 7 (मौलाना आजाद रोड पर पुराने उपराष्ट्रपति के आवास और विज्ञान भवन एनेक्सी की जगह पर) का काम चल रहा है। बाकी इमारतों के लिए अभी प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुए हैं। (Photo Credit: ANI/ X)
अब गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, MSME, DoPT, पेट्रोलियम मंत्रालय और वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय यहीं शिफ्ट होगा। (Photo Credit: ANI/ X)
कर्तव्य भवन को बनाने वाली कंपनी एलएंडटी के शेयर में बुधवार को गिरावट आई। दोपहर एक बजे कंपनी के शेयर 0.43% की गिरावट के साथ 3635 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। (Photo Credit: ANI/ X)
हालांकि इस कंपनी का पिछला रिटर्न अच्छा रहा है। 6 महीने में इसमें 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं 5 साल में इसने निवेशकों को करीब 300 फीसदी रिटर्न दिया है। (Photo Credit: ANI/ X)