आम का स्वाद और सुगंध देशभर में प्रिय है, और गर्मी के सीजन में यह फल हर किसी की पसंद बन जाता है।
जापान में पाया जाने वाला मियाजाकी आम अपनी खुशबू, स्वाद, और आकर्षक रूप के लिए प्रसिद्ध है। यह आम विश्वभर में सबसे महंगा माना जाता है।
बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो है।
मियाजाकी आम दिखने में लाल रंग का होता है, और एक फल का वजन लगभग 250 ग्राम होता है।
मियाजाकी आम के एक पौधे की कीमत 1600 रुपये होती है, लेकिन इसे जापान से मंगवाने पर इसकी कीमत 3000 रुपये हो जाती है।
बिहार के जहानाबाद जिले के खैरा गांव में मियाजाकी आम की खेती की शुरुआत हो चुकी है। यहां की नर्सरी में यह आम और अन्य खास किस्में मिलती हैं।