दादा-पापा की राह पर ईशा-आकाश, अंबानी परिवार के चिरागों को इस खास लिस्ट में मिली जगह

अंबानी परिवार के लिए एक खुशखबरी आई है। दरअसल हुरुन इंडिया ने अपनी पहली ‘अंडर 35’ लिस्ट जारी की है, जिसमें अंबानी परिवार के दो लोग शामिल हुए हैं। रिलायंस रिटेल की नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी न केवल हुरुन की लिस्ट में शामिल हुई हैं, बल्कि सबसे कम उम्र की महिला भी बनी हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Sep 27 2024, 12:52 IST
​ईशा अंबानी​Image Credit : X/TNN01 / 05

​ईशा अंबानी​

टीचिंग प्लेटफॉर्म टॉडल की परिता पारेख के साथ संयुक्त रूप से ईशा को 2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला के रूप में जगह दी गई है।

​ 150 उद्यमियों की लिस्ट​Image Credit : X/TNN02 / 05

​ 150 उद्यमियों की लिस्ट​

यह लिस्ट पूरे भारत में 35 वर्ष या उससे कम आयु के 150 उद्यमियों की उपलब्धियों के मद्देनजर बनाई गई है।

किसे किया गया शामिलImage Credit : X/TNN03 / 05

किसे किया गया शामिल

हुरुन की इस लिस्ट में उन कारोबारियों को शामिल किया गया है, जो खुद के बनाए कम से कम 418 करोड़ रु या दूसरे पीढ़ी के 836 करोड़ रु के बिजनेस को संभाल रहे हैं।

​आकाश अंबानी ​Image Credit : X/TNN04 / 05

​आकाश अंबानी ​

अंबानी परिवार के दूसरे शख्स आकाश अंबानी हैं, जिन्हें हुरुन की लिस्ट में जगह मिली है। 32 वर्षीय आकाश रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं।

​31 वर्षीय कारोबारी​Image Credit : X/TNN05 / 05

​31 वर्षीय कारोबारी​

लिस्ट में कई 31 वर्षीय कारोबारी शामिल हैं। इनमें शेयरचैट के अंकुश सचदेवा, स्मार्टवर्क्स के नितीश सारदा, गोल्डमेडल इलेक्ट्रिकल्स के अक्षित जैन और बिजनिस के चैतन्य राठी शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!