बिहार चुनाव के नतीजे आना बाकी, तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव को CM कहकर दी जन्मदिन की बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2020, 05:53 PM IST

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आने है। उससे पहले 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। तेज प्रताप ने इस मौके पर उन्हें बिहार का अगला मुख्यमंत्री कहा है।

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के नतीजे अभी आने बाकी है, लेकिन उससे  पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कई लोग मान चुके हैं कि सरकार महागठबंधन की बनने वाली है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी उनको बधाई देते हुए हुए कहा है कि वो बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा, 'हमने तेजस्वी (उनके जन्मदिन पर) को एक बड़ा उपहार दिया है। वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। नीतीश कुमार के शासन को लोगों ने नकार दिया है।' 

इससे पहले तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'Happy Birthday tutu..#HBD_CMTejashwi' 

वहीं इसके अलावा तेजस्वी के बर्थडे पर पटना में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें उन्हें बिहार के होने वाले प्रथम युवा मुख्यमंत्री कहकर बधाई दी गई। तेजस्वी अपना जनमदिन अपने परिवार के लेागों के साथ मना रहे हैं। बहन और सांसद मीसा भारती ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी। मीसा भारती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जन्मदिन मनाने की कई तस्वीर भी पोस्टर की है, जिसमें तेजस्वी अपने परिजनों के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजप्रताप, मीसा भारती दिखाई दे रहे हैं। 

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्तार्ओं से सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील की है। दरअसल आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि वोटिंग के बाद आए एक्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना जाहिर की गई है। कई एक्जिट पोल में महागठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी के बाद से महागठबंधन में ये विश्वास देखा जा रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!