Patna Crime News: पटना में बेटे ने साइलेंसर वाली गन से पिता को कर डाला शूट, ट्यूशन फीस से खरीदा था हथियार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 10:38 PM IST

Patna Former District Councilor Murder Case: पटना में पूर्व जिला पार्षद की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने जांच में पाया की उनके ही नाबालिग बेटे ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह घर में कलह को लेकर गुस्से में था।

Patna Crime News: पटना में बेटे ने साइलेंसर वाली गन से पिता को कर डाला शूट, ट्यूशन फीस से खरीदा था हथियार
Photo Credit: Representative Image

Patna Crime News: पटना में पुलिस ने पूर्व जिला पार्षद राकेश कुमार के हत्या मामले का खुलासा किया है। मामला कुछ इस प्रकार था कि पिता का दूसरी महिलाओं से संबंध था। इसको लेकर हर रोज घर में झगड़ा होता था। 20 दिन पूर्व उसने अपने पिता की गाड़ी में दूसरी महिला को देखा और इसका विरोध भी किया था। पिता ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी पिस्टल बेटे के ऊपर तान दी और उसे गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बेटे ने साइलेंसर वाली पिस्टल का जुगाड़ कर पिता को मौत की नींद सुला दिया।

बता दें कि हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। तभी पुलिस को पता चला कि नौबतपुर के पूर्व जिला पार्षद राकेश कुमार की गोली मारकर हत्या उनके नाबालिग बेटे ने ही की है। राकेश कुमार का हत्यारोपी बेटा अभी नाबालिग है इसलिए उसका नाम सामने नहीं लाया जा रहा है।

20 दिन पूर्व हुआ विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी युवक अपने पिता के दूसरी महिला से अवैध संबंध से नाराज था। इसको लेकर जहां घर में कलह होता था। घटना से करीब बीस दिन पहले उसने अपने पिता की गाड़ी में एक महिला को देखा था। इसका जब उसने विरोध किया तो पूर्व जिला पार्षद राकेश कुमार ने बेटे के ऊपर ही पिस्टल तान दी थी। इतना ही नहीं उसे थाने में बंद करवाने की भी धमकी दी थी। तब राकेश कुमार के बेटे ने अपने दोस्त अभिनव नारायण सिंह के साथ कॉलेज के एडमिशन और ट्यूशन फीस के नाम पर लिए 60 हजार रुपये की सहायता से पिता की हत्या की साजिश रची।

पिता की हत्या से पहले की पूरी तैयारी

पुलिस ने बताया कि राकेश कुमार के बेटे ने अपने दोस्त अभिनव की सहायता से सबसे पहले साइलेंसर लगे पिस्टल खरीदे थे। यह पिस्टल उसने गया के रहने वाले रौशन नाम के लड़के से लिया था। बता दें कि रौशन पटना में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। जानकारी के लिए बता दें कि पिस्टल खरीदने के बाद आरपीएस मोड़ के पास एक खाली मकान की छत पर फायरिंग करना सीखा था। उसके बाद 2-3 जुलाई को अभ्यास के बाद बैग में हथियार लेकर वह घर आ गया था। इसके बाद पांच जुलाई को जब सभी सो गए तो वह चुपके से पिता के कमरे में पहुंचा और उन्हें गोली मार दी थी।

आरोपी ने कहा, मां को बचाने के लिए पिता को मारा

बता दें कि पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता को नहीं मारता तो वे उसकी मां की हत्या कर देते। हत्या में इस्तेमाल साइलेंसरयुक्त पिस्टल, एक गोली, टूटा डीवीआर, मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बता दें कि पुलिस को पहले दिन से ही हत्या का शक पार्षद के किसी करीबी आदमी पर था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!